Last Updated:
Winter Destinations For Family: घूमना सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं होता, बल्कि बच्चों के सीखने और समझने का भी एक शानदार तरीका है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चे ज्यादातर समय मोबाइल, टीवी और ऑनलाइन गेम्स में ही उलझे रहते हैं. ऐसे में फैमिली ट्रिप उनके लिए ताजा हवा का झोंका बन सकती है, लेकिन जब बात बच्चों के साथ घूमने की आती है, तो पेरेंट्स के दिमाग में कई सवाल घूमने लगते हैं. क्या जगह सेफ होगी? क्या वहां बच्चों के लिए कुछ करने को मिलेगा? कहीं बहुत थकावट तो नहीं होगी? थकावट को दूर करने और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं तो कुछ शानदार जगह हम आपको सुझा रहे हैं जहां आप फैमिली के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं.

बच्चों के साथ ट्रैवल प्लान बनाना थोड़ा सोच-समझकर करना पड़ता है. ऐसी जगह चुननी जरूरी होती है जहां एंटरटेनमेंट के साथ-साथ सीखने का मौका भी मिले. बच्चे नई जगह देखकर, नए लोगों से मिलकर और अलग माहौल में रहकर बहुत कुछ सीखते हैं. इससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ता है और सोचने का नजरिया भी बदलता है. भारत में ऐसी कई जगहें हैं जो बच्चों के साथ घूमने के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती हैं. कहीं नेचर का करीब से अनुभव मिलता है, तो कहीं इतिहास से जुड़ी कहानियां सीखने को मिलती हैं. कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां एडवेंचर एक्टिविटीज बच्चों को बेहद पसंद आती हैं.

1. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क -बच्चों को वाइल्डलाइफ से मिलाने का शानदार मौका
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड में स्थित है और यह भारत के सबसे मशहूर नेशनल पार्क्स में से एक माना जाता है, अगर आपके बच्चे जानवरों, जंगल और नेचर में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह जगह उन्हें बेहद पसंद आएगी. यहां बच्चे असली जंगल का माहौल देख सकते हैं और जानवरों को उनके नेचुरल घर में समझ सकते हैं. जिम कॉर्बेट में टाइगर, हाथी, हिरण, पक्षियों की कई किस्में देखने को मिलती हैं. बच्चों के लिए जंगल सफारी एक यादगार अनुभव बन सकती है. यहां हाथी सफारी भी कराई जाती है, जो बच्चों को खास तौर पर बहुत रोमांचक लगती है. इसके अलावा ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटीज बच्चों को नेचर के करीब लाने में मदद करती हैं.

2. मुन्नार -बच्चों को दिखाएं हरियाली और पहाड़ों की असली खूबसूरती
केरल का मुन्नार बच्चों के साथ घूमने के लिए एक शांत और खूबसूरत जगह है. यहां की ठंडी हवा, हरियाली और चाय के बागान बच्चों को बिल्कुल अलग दुनिया का एहसास कराते हैं. आज के समय में बच्चों को नेचर की अहमियत समझाना बहुत जरूरी हो गया है, और मुन्नार इसके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. मुन्नार में फैमिली के साथ सुकून भरे पल बिताए जा सकते हैं. यहां झील में बोटिंग, वाटरफॉल्स देखना और चाय बागानों में घूमना बच्चों के लिए मजेदार रहता है. यहां का साफ-सुथरा माहौल और भीड़-भाड़ से दूर जगह पेरेंट्स को भी रिलैक्स महसूस कराती है. बच्चों के साथ यह ट्रिप लंबे समय तक यादों में बनी रहती है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

3. आगरा -बच्चों को इतिहास से जोड़ने वाली शानदार जगह
अगर आप चाहते हैं कि बच्चे किताबों से बाहर निकलकर इतिहास को करीब से समझें, तो आगरा एक बढ़िया चॉइस है. उत्तर प्रदेश में स्थित आगरा दुनिया के सबसे मशहूर ऐतिहासिक शहरों में से एक है. यहां का ताजमहल सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि बच्चों के लिए एक कहानी जैसा अनुभव होता है. आगरा में ताजमहल के अलावा आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और मेहताब बाग जैसी कई जगहें हैं, जहां बच्चों को पुराने समय की झलक मिलती है. जब बच्चे इन जगहों को देखते हैं, तो उनके मन में सवाल पैदा होते हैं और इतिहास जानने की जिज्ञासा बढ़ती है. इस तरह घूमना बच्चों की सोच को ज्यादा गहराई देता है.

4. दार्जिलिंग -पहाड़, खिलौना ट्रेन और बच्चों की मस्ती
दार्जिलिंग बच्चों के साथ घूमने के लिए हमेशा से फेवरेट डेस्टिनेशन रहा है. यहां की ठंडी जलवायु, पहाड़ों का नजारा और टॉय ट्रेन बच्चों को बेहद आकर्षित करती है. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे में ट्रेन की सवारी बच्चों के लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं होती.

यहां का पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क बच्चों को जानवरों के बारे में जानने का अच्छा मौका देता है. इसके अलावा चाय के बागानों में घूमना, लोकल मार्केट देखना और पहाड़ों से सूरज उगते देखना बच्चों के लिए यादगार अनुभव बन जाता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-best-family-travel-destinations-in-india-with-kids-sardiyon-me-parivar-ke-sath-kaha-ghumne-jayen-ws-e-10060794.html







