Last Updated:
Holi 2026: होली इस बार सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं! दिल्ली के आसपास ऐसी जगहें हैं जहां झील का सुकून, हरियाली में पिकनिक और दोस्तों के साथ रंगों की मस्ती, सब कुछ आपको एक साथ मिलेगा. आखिर कौन-सी हैं ये खूबसूरत लोकेशन, क्या है वहां खास और क्यों बन रही हैं ये होली के लिए पहली पसंद? जानने के लिए देखें पूरी फोटो गैलरी और डिटेल्स.
यह बढ़खल झील है, जो दिल्ली-एनसीआर के फरीदाबाद इलाके में है. यह झील दिल्ली से 35 किलोमीटर दूर है. सबसे खास बात तो यह है कि इस झील के आसपास पूरा शांतिपुर माहौल है और झील का पानी भी साफ है. इसलिए इस बार होली पर यदि आप दिल्ली से बाहर निकाल कर दिल्ली के आसपास ही कहीं होली अपने परिवार के संग मनाना चाहते हैं तो यह उसके लिए सबसे सही जगह है.
यह दमदमा झील है, जो दिल्ली से लगभग 45 किलोमीटर दूर है. होली पर पिकनिक और आउटडोर मस्ती के लिए बेहतरीन जगह है. इस झील में वोटिंग भी होती है और यहां पर कहीं और एक्टिविटीज भी है इसलिए होली पर यहां जाकर होली मनाना एक अलग ही अनुभव आपको दे सकता है.
यह तिलीयर झील भी दिल्ली से करीबन 70 से 80 किलोमीटर दूर है और कहा जाता है कि यह दिल्ली के आसपास और दिल्ली-एनसीआर के इलाके में आने वाली सबसे खूबसूरत झील है. अक्सर लोग होली पर यहां पिकनिक मनाने जाते हैं और इस झील के पानी का भी आनंद लेते हैं.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
भिंडावास झील भी दिल्ली से करीबन 80 से 90 किलोमीटर दूर है और इस झील की सबसे खास बात तो यह है कि इस झील के साथ एक बर्ड सेंचुरी भी है और अक्सर होली पर पिछले कई सालों से लोगों को यहां पर देखा गया है. वह झील के आसपास होली मनाते हैं और फिर बाद में बर्ड सेंचुरी में अलग-अलग तरह के पक्षी देखने चले जाते हैं.
नीली झील कहे जाने वाली यह झील दिल्ली से थोड़ी ज्यादा दूरी पर 120 किलोमीटर दूर है. इस झील का पानी नीला है इसलिए ऐसे नीली झील कहा जाता है. वहीं, आसपास का वातावरण भी यहां पर काफी साफ सुथरा है इसलिए दिल्ली से लोग अक्सर निकालकर यहां पर होली मनाने जाते हैं.
इस वक्त गुरुग्राम में लेपर्ड ट्रायल नाम की एक जगह भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो रही है यह करीबन दिल्ली से 25 से 30 किलोमीटर दूर है और इस समय दिल्ली के लोग और हरियाणा के लोग काफी ज्यादा आ रहा है. यहां पर आपको झील भी मिलेगी लेकिन यदि अगर झील साफ ना हो तो यहां पर आपको कई रिजॉर्टस मिले जांगे जहां पर अंदर आपको अच्छे खासे बड़े स्विमिंग पूल होली के दिन मिल जाएंगे.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/delhi/holi-2026-best-places-near-delhi-to-celebrate-holi-lakes-picnics-and-double-fun-of-colors-local18-ws-l-10224210.html
