Home Travel Kerala : केरल बना ग्लोबल ट्रेवल स्टार डेस्टिनेशन, टॉप मस्ट-विज़िट प्लेस में...

Kerala : केरल बना ग्लोबल ट्रेवल स्टार डेस्टिनेशन, टॉप मस्ट-विज़िट प्लेस में शामिल, आखिर क्यों है ये ख़ास?

0
1


Kerala becomes global travel destinations : केरल ने एक बार फिर दुनिया भर के यात्रियों का ध्यान खींचा है. रफ गाइड्स की ताजा वार्षिक ट्रैवल रिपोर्ट में केरल को 2026 के लिए दुनिया के टॉप 26 डेस्टिनेशन में 16वां स्थान मिला है. इस लिस्ट में यूरोप और एशिया के ऐसे डेस्टिनेशन हैं जो अगले साल यादगार ट्रैवल एक्सपीरियंस देने वाले हैं. केरल का ग्लोबल फेवरेट्स में आना ये साबित करता है कि इस दक्षिणी राज्य में कुछ खास है. केरल को अक्सर ‘गॉड्स ओन कंट्री’ कहा जाता है और यहां आकर ये नाम सही लगता है. बैकवाटर, धुंध से ढकी पहाड़ियां, वाइल्डलाइफ रिजर्व और बीच – यहां सब कुछ है जो हर किसी की बकेट लिस्ट में होना चाहिए. इस नई ग्लोबल पहचान के साथ, अब केरल की कुछ बेस्ट जगहों को जानना अच्छा रहेगा जो इस राज्य की असली खूबसूरती दिखाती हैं.

मुनार:
पहली बार आने वालों के लिए स्वर्ग. मुनार केरल का सबसे फेमस हिल स्टेशन है और पहली बार आने वालों की पसंद है. यहां दूर-दूर तक फैले टी गार्डन हैं और मौसम ज्यादातर समय अच्छा रहता है. इराविकुलम नेशनल पार्क में नीलगिरी ताहर देखने का मौका मिलता है, जो सिर्फ इसी इलाके में मिलता है.

अल्लेप्पी बैकवाटर:
अगर ये नहीं देखा तो असली केरल नहीं देखा. अल्लेप्पी, जिसे अलप्पुझा भी कहते हैं, अपने बैकवाटर के लिए फेमस है. इसे देखने का सबसे अच्छा तरीका है ट्रेडिशनल हाउसबोट में घूमना. बोट से चलते हुए नारियल के पेड़, धान के खेत और गांव के घर दिखते हैं. ये बहुत सुकून देने वाला और शहर की भागदौड़ से बिलकुल अलग है.

कोच्चि:
कैफे, इतिहास, संस्कृति…सब कुछ है. कोच्चि या कोचीन केरल के अतीत और वर्तमान की कई परतें दिखाता है. फोर्ट कोच्चि अपनी पुरानी गलियों, कैफे और समुद्र किनारे चीनी फिशिंग नेट्स के लिए जाना जाता है. मट्टनचेरी पैलेस में केरल का शाही इतिहास देखने को मिलेगा और ज्यू टाउन का परदेशी सिनेगॉग शहर की विविध संस्कृति दिखाता है. वर्कला: जहां क्लिफ और सनसेट का मजा है. वर्कला अपनी नेचुरल क्लिफ्स के लिए जाना जाता है जो समुद्र के साथ-साथ चलते हैं. केरल में यही एक जगह है जहां क्लिफ्स सीधे बीच के पास हैं. यहां सनसेट व्यू, बीच कैफे और योगा सेंटर बहुत फेमस हैं.

थेक्कडी:
वाइल्डलाइफ जो आपको हैरान कर देगी. थेक्कडी सबसे ज्यादा पेरियार नेशनल पार्क और वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी के लिए जाना जाता है. पेरियार लेक में बोट राइड करते हुए हाथी, बाइसन और टाइगर देखने का मौका मिलता है. यहां स्पाइस प्लांटेशन भी देख सकते हैं.

अथिरापल्ली वॉटरफॉल्स:
इन्हें देखकर आप कहेंगे, ‘वाह!’. त्रिशूर जिले में स्थित अथिरापल्ली वॉटरफॉल्स राज्य का सबसे बड़ा झरना है. ये जंगल से घिरा है और मानसून में इसका नजारा और भी शानदार हो जाता है. मजेदार बात ये है कि यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है. वागामोन: एडवेंचर पसंद वालों के लिए. वागामोन एक कम फेमस हिल स्टेशन है जो इडुक्की-कोट्टायम बॉर्डर के पास है. यहां खुले हरे मैदान, पाइन के जंगल और धुंध से ढके नजारे हैं. यहां ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग या नेचर वॉक का मजा ले सकते हैं.

बेकल फोर्ट:
इतिहास के साथ समुद्र का नजारा. कासरगोड जिले में स्थित बेकल फोर्ट केरल का सबसे बड़ा किला है. ये लेटराइट पत्थर से बना है और अच्छी तरह से संरक्षित है. यहां से अरब सागर का शानदार नजारा मिलता है. अगर आपको इतिहास पसंद है तो किले में घूमना खास अनुभव होगा.

मुनरो आइलैंड:
ऑफबीट लेकिन शानदार. मुनरो आइलैंड कोल्लम के पास छोटे-छोटे द्वीपों का समूह है. ये एक छुपा हुआ रत्न है क्योंकि अल्लेप्पी के बैकवाटर की भीड़ के मुकाबले यहां शांति है. यहां बोट राइड या कयाकिंग का मजा ले सकते हैं. साइलेंट वैली नेशनल पार्क: एनिमल लवर्स के लिए. पालक्काड में स्थित साइलेंट वैली नेशनल पार्क भारत के बचे हुए ट्रॉपिकल एवरग्रीन जंगलों में से एक है. यहां जैव विविधता और दुर्लभ पौधों व जानवरों की प्रजातियां मिलती हैं.

Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह एक्सपर्ट्स से बातचीत पर आधारित है. यह सामान्य जानकारी है, पर्सनल सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए News-18 जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-kerala-has-become-a-global-travel-destination-included-in-the-top-10-must-visit-places-ws-e-10053946.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here