Last Updated:
लद्दाख का चुमाथांग गांव अपने सल्फर युक्त हॉट वॉटर स्प्रिंग्स की वजह से खास पहचान रखता है. यहां जमीन से निकलने वाला पानी इतना गर्म होता है कि बहती नदी में ही अंडा उबल जाता है. स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पानी में मौजूद खनिज तत्व कई त्वचा रोगों में राहत देते हैं. यही अनोखी खासियत चुमाथांग को भारत के सबसे अलग गांवों में शामिल करती है.
भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी प्राकृतिक खूबियों की वजह से लोगों को हैरान कर देती हैं. लद्दाख का चुमाथांग गांव भी उन्हीं में से एक है, जिसे भारत का इकलौता ऐसा गांव कहा जाता है, जहां लोग पानी गर्म नहीं करते. यहां जमीन से निकलने वाला पानी अपने आप इतना गर्म होता है कि बहती नदी में ही अंडा उबल जाता है. हाल ही में यहां घूमने पहुंचे एक टूरिस्ट व्लॉगर ने इसी नदी में अंडा उबालकर दिखाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
चुमाथांग गांव लेह से करीब 138 किलोमीटर दूर स्थित है. यह इलाका अपने सल्फर युक्त हॉट वॉटर स्प्रिंग्स के लिए मशहूर है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, यहां मौजूद जियोथर्मल स्प्रिंग्स धरती के भीतर होने वाली ज्वालामुखीय गतिविधियों की वजह से बनते हैं. धरती की सतह के नीचे मौजूद गर्मी पानी को गर्म कर देती है और वही पानी झरनों और नदी के रूप में बाहर आता है. हैरानी की बात यह है कि जहां आसपास का तापमान शून्य से नीचे चला जाता है और पहाड़ बर्फ से ढके रहते हैं, वहीं इस नदी से भाप उठती रहती है.
इस गांव की सबसे खास बात यही है कि यहां लोग रोजमर्रा के कामों के लिए पानी गर्म करने की जरूरत ही महसूस नहीं करते. स्थानीय लोग बताते हैं कि सर्दियों में भी इस पानी से नहाना संभव है. यही वजह है कि टूरिस्ट व्लॉगर ने यहां बहती नदी में अंडा डालकर कुछ ही मिनटों में उसे बॉयल करके दिखाया. बाहर से आने वाले लोगों के लिए यह नजारा किसी अजूबे से कम नहीं लगता, लेकिन गांव वालों के लिए यह आम बात है.
View this post on Instagram
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-hottest-river-in-this-indian-village-ladakh-chumathang-where-people-dont-heat-water-it-cure-skin-disease-ws-ekl-10028632.html

















