Home Travel Mahakumbh Special Trains: श्रद्धालुओं को रेलवे का मिला उपहार, कुम्भ जाने के...

Mahakumbh Special Trains: श्रद्धालुओं को रेलवे का मिला उपहार, कुम्भ जाने के लिए दर्जनों स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था

0
8


Agency:Bharat.one Bihar

Last Updated:

Mahakumbh Special Train: कुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे द्वारा विशेष इंतजाम किया गया है. यह सुविधा खासकर छपरा स्टेशन से खुलने वाली गाड़ियों के लिए दी गई है. मेला संबंधित गाड़ियों की जानकारी 139 पर डायल …और पढ़ें

X

छपरा

छपरा से चलाई जाएगी कुंभ मेला विशेष ट्रेन

हाइलाइट्स

  • छपरा से कुंभ मेला के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी
  • 139 पर मिलेगी मेला विशेष गाड़ियों की जानकारी
  • 15 फरवरी, 2025 को 24 विशेष ट्रेनें चलेंगी

छपरा. छपरा से कुंभ मेला को लेकर विशेष ट्रेन चलाई जाएगी. पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के द्वारा महाकुम्भ 2025 के पावन अवसर पर 15 फरवरी, 2025 को पूर्वोत्तर रेलवे से 24 महाकुम्भ मेला विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी. 15 फरवरी, 2025 को 05125 छपरा-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी, छपरा से 10.05 बजे चलाई जायेगी. 15 फरवरी, 2025 को 05129 छपरा-झूसी मेला विशेष गाड़ी, छपरा से 18.30 बजे चलाई जाएगी.

झूसी से चलने वाली मेला विशेष गाड़ियां
15 फरवरी, 2025 को 05003 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी, झूसी से 07.45 बजे चलाई जायेगी.
15 फरवरी, 2025 को 05149 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी, झूसी से 11.15 बजे चलाई जायेगी.
15 फरवरी, 2025 को 05110 झूसी-बनारस मेला विशेष गाड़ी, झूसी से 12.45 बजे चलाई जायेगी.
15 फरवरी, 2025 को 05151 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी, झूसी से 15.15 बजे चलाई जायेगी.

प्रयागराज रामबाग से चलने वाली मेला विशेष गाड़ियां
15 फरवरी, 2025 को 05108 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेला विशेष गाड़ी, प्रयागराज रामबाग से 07.00 बजे चलाई जायेगी.
15 फरवरी, 2025 को 05106 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेला विशेष गाड़ी, प्रयागराज रामबाग से 16.30 बजे चलाई जायेगी.

गोरखपुर से चलने वाली मेला विशेष गाड़ियां
15 फरवरी, 2025 को 05150 गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 19.30 बजे चलाई जायेगी.
15 फरवरी, 2025 को 05004 गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 21.30 बजे चलाई जायेगी.
15 फरवरी, 2025 को 05152 गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 23.45 बजे चलाई जायेगी.

रिंग रेल सहित कुल चलाई गईं 40 ट्रेन
इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 04111, 04112, 04113, 04114, 04120, 05101, 05102 एवं 05104 रिंग रेल चलाई जा रही हैं. इसी प्रकार, 14 फरवरी, 2025 को 16.00 बजे तक पूर्वोत्तर रेलवे से/होकर 19 मेला विशेष गाड़ियाँ, 17 नियमित ट्रेन एवं 04 रिंग रेल सहित कुल 40 ट्रेनें चलाई गईं.

मेला विशेष गाड़ियों के लिए 139 पर मिलेगी जानकारी 
इस संबंध में वाराणसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार बताया कि मेला विशेष गाड़ियों के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिये रेलवे हेल्पलाइन नम्बर 139 पर डायल कर सकते हैं. अथवा नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एन.टी.ई.एस.) वेब पोर्टल या मोबाइल एप पर प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि यात्रियों के भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है.

homefamily-and-welfare

कुंभ मेला जाने वालों के लिए खुशखबरी, छपरा से प्रयाग के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/family-and-welfare/spirituality-mahakumbh-mela-special-train-railway-started-new-special-trains-from-chhapra-to-prayagraj-local18-9033672.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here