Last Updated:
Mirzapur winter spots : सर्दियों का मौसम किसी भी जगह को घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है. मिर्जापुर में भी कई खास स्पॉट हैं. नजदीक में एक्यूआ वॉटर पार्क है. यहां पर अपने परिवार के साथ आ सकते हैं. वाटर पार्क के साथ ही रिसॉर्ट और फूड प्लाजा है. नजदीक ही अड़गड़ानंद आश्रम है. यह आश्रम आध्यत्म के साथ ही अनोखी जगह के लिए मशहूर रहा है.

ठंड के मौसम में अगर मिर्जापुर घूमने के लिए आना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं. वाराणसी के नजदीक में कुछ ऐसे जिले हैं, जहां पर आप अपने परिवार के साथ घूम सकते हैं. यह जगह घूमने के साथ ही खाने-पीने और ठहरने के लिए बेस्ट है.

मिर्जापुर में वाराणसी के नजदीक एक्यूआ वॉटर पार्क है. यहां पर अपने परिवार के साथ आ सकते हैं. वाटर पार्क के साथ ही रिसॉर्ट और फूड प्लाजा है. प्लेइंग जोन के साथ ही अन्य सुविधाएं मौजूद है. यहां पर अपना गोल्डन समय बिता सकते हैं.

मिर्जापुर-शक्तिनगर मार्ग पर बेटियों का रेस्टोरेंट स्थित है. बाटी चोखा वाला यह रेस्टोरेंट बेहद ही खास है. यहां पर रुकने के साथ ही समय बिताने और सेल्फी के लिए अलग-अलग जगह है. ऐसे में परिवार के साथ समय बिता सकते हैं और घूम सकते हैं.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

वाराणसी के नजदीक अड़गड़ानंद आश्रम है. यह आश्रम भी आध्यत्म के साथ ही अनोखी जगह के लिए प्रसिद्ध है. किले को पुनर्निर्माण करके आश्रम को बनाया गया है. यहां पर भी कई अच्छी जगहें हैं. शांति और सुकून होने यहीं पर मिलता है. इसके साथ ही प्रतिदिन महाप्रसाद भी वितरित होता है, जिसका स्वाद चख सकते हैं.

वाराणसी के नजदीक चुनार का किला है. अभी किले का पुनर्विकास हो रहा है. ऐसे में आप किले में घूम सकते हैं. परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं और घूम सकते हैं. किले के बगल से गंगा गई है. हल्की ठंड में दृश्य अद्भुत नजर आता है.

अगर मिर्जापुर आ रहे हैं तो इन स्थानों पर घूम सकते हैं. यह बेस्ट जगह है. परिवार-दोस्तों या महिला मित्र के साथ यहां पर आ सकते हैं. आपके लिए ये शांति-शुकून व दिल को छूने वाले जगह है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/uttar-pradesh/mirzapur-mirzapur-winter-spot-if-you-are-coming-to-visit-banaras-in-winter-then-the-best-place-is-located-nearby-you-can-spend-time-with-your-family-local18-9896162.html

















