Last Updated:
यह जगह वाकई धरती का स्वर्ग लगती है. केरल के कदामक्कुडी गांव को दुनिया के सबसे खूबसूरत गांवों में गिना जाता है, और हाल ही में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा खुद अपनी थार से ड्राइव करके देखने पहुंचे. उनकी पोस्ट के बाद यह गांव फिर चर्चा में है.
भारत में प्राकृतिक खूबसूरती की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ जगहें ऐसी होती हैं जो दिल को छू लेती हैं और मन को पूरी तरह शांत कर देती हैं. ऐसी ही एक जगह है कदामक्कुडी (Kadamakkudy). केरल का एक छोटा-सा गांव, जिसे दुनिया के सबसे खूबसूरत गांवों में गिना जाता है. Mahindra Group के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर इसकी खूबसूरती दिखाई है. वे इस जगह की सुंदरता देख पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो गए. अपने बिजनेस ट्रिप के दौरान उन्होंने खुद अपनी थार ड्राइव करके इस गांव को देखने का वादा पूरा किया.
आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर बताया कि कोच्चि में अपनी कंपनी के M101 लीडरशिप कॉन्फ्रेंस के बाद वह शुक्रवार को खुद ड्राइव करते हुए कदामक्कुडी पहुंचे. उन्होंने पहले से ही तय किया था कि अगर कभी कोच्चि आएंगे, तो इस गांव की प्राकृतिक खूबसूरती को जरूर देखेंगे. उन्होंने अपनी यात्रा को “recalibrating experience” कहा, मतलब ऐसी जगह जो इंसान को अंदर से बदल दे, फिर से तरोताजा कर दे.
I lived up to a promise I had made to myself…
After our Group’s M101 annual leadership conference in Kochi last week, on Friday I drove to Kadamakkudy to see if it truly deserves its reputation as one of the most beautiful villages on earth.
Clean and pristine.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-mahindra-group-chairman-anand-mahindra-visit-kerala-kadamakkudy-most-beautiful-village-on-earth-30-min-distance-from-kochhi-add-in-your-travel-bucket-list-ws-kl-9942162.html

















