Wednesday, February 4, 2026
23.1 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Mumbai Cherry Blossom । मुंबई विक्रोली हाईवे पर खिले चेरी ब्लॉसम के गुलाबी फूल


Last Updated:

Mumbai Cherry Blossom: मुंबई में भी जापान जैसे चेरी ब्लॉसम का अनुभव लिया जा सकता है. विक्रोली घाटकोपर ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर गुलाबी फूलों से सजा रास्ता लोगों को आकर्षित कर रहा है. यहां लगे पेड़ पिंक टैबेबिया हैं, जिन्हें पिंक ट्रंपेट ट्री कहा जाता है. इस जगह पर घूमने के लिए कोई टिकट नहीं लगता और पहुंचना भी आसान है. हालांकि फूलों को नुकसान न पहुंचाने और सिविक सेंस बनाए रखने की जरूरत है.

a

Mumbai Cherry Blossom: जापान का नाम आते ही दिमाग में सबसे पहले चेरी ब्लॉसम की गुलाबी चादर बिछी तस्वीरें घूमने लगती हैं. हर साल वसंत के मौसम में लाखों लोग सिर्फ इन फूलों की खूबसूरती देखने जापान पहुंचते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मुंबई में रहने वालों को इस नजारे के लिए हजारों किलोमीटर दूर जाने की जरूरत नहीं है.

a

मायानगरी मुंबई में भी एक ऐसी जगह है जहां सड़कें गुलाबी फूलों से ढक जाती हैं और कुछ पल के लिए शहर की भागदौड़ थम सी जाती है. यह नजारा देखने को मिलता है ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के विक्रोली इलाके में, जिसे अब लोग मुंबई का चेरी ब्लॉसम स्पॉट कहने लगे हैं.

a

मुंबई का मौसम चेरी ब्लॉसम के लिए आदर्श नहीं माना जाता, क्योंकि यहां ट्रॉपिकल क्लाइमेट रहता है. इसके बावजूद कुछ खास किस्म के पेड़ यहां बेहद खूबसूरती से पनप रहे हैं. विक्रोली से घाटकोपर के बीच ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर लगे गुलाबी फूलों वाले पेड़ दरअसल Tabebuia Heterophylla हैं, जिन्हें पिंक ट्रंपेट ट्री भी कहा जाता है. ये पारंपरिक चेरी ब्लॉसम से अलग होते हैं, लेकिन जब फूल खिलते हैं तो नजारा किसी सपने से कम नहीं लगता.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

a

विक्रोली का गुलाबी हाईवे क्यों है खास: हर साल कुछ हफ्तों के लिए घाटकोपर से विक्रोली के बीच का यह पूरा स्ट्रेच गुलाबी रंग में रंग जाता है. सड़क के दोनों तरफ लगे पेड़ों से फूल झरते हैं, टहनियों पर गुलाबी गुच्छे लटकते नजर आते हैं और जमीन पर फूलों की चादर सी बिछ जाती है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस जगह के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहे हैं.

a

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो के कैप्शन में साफ लिखा गया था कि ये फूल पिंक टैबेबिया हैं और लोकेशन विक्रोली घाटकोपर ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे है. वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी दिलचस्प रहे.

a

किसी ने इसे विक्रोली की खूबसूरती बताया, तो किसी ने कहा कि प्रदूषण ने इस शानदार नजारे का मजा थोड़ा खराब कर दिया. कई लोग ऐसे भी हैं जो सालों से यहां आते रहे हैं और अब ड्रोन शॉट्स के जरिए इस खूबसूरती को देख पा रहे हैं.

a

कैसे पहुंचें विक्रोली पिंक ब्लॉसम स्पॉट: यह जगह मुंबई में आसानी से पहुंची जा सकती है. अगर आप लोकल ट्रेन से आ रहे हैं तो सेंट्रल लाइन पर विक्रोली या घाटकोपर स्टेशन उतर सकते हैं. वहां से ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की तरफ पैदल या ऑटो से पहुंचा जा सकता है. अगर आप कार या बाइक से आ रहे हैं तो सीधे ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से इस स्ट्रेच पर पहुंच सकते हैं. यहां किसी तरह का एंट्री टिकट नहीं है, क्योंकि यह एक पब्लिक रोड है.

a

क्या यहां कोई टिकट लगता है: नहीं, इस जगह पर घूमने या फूल देखने के लिए कोई टिकट नहीं लगता. यह पूरी तरह से फ्री है. लेकिन चूंकि यह एक एक्टिव रोड और जॉगिंग ट्रैक वाला इलाका भी है, इसलिए यहां आते वक्त थोड़ी जिम्मेदारी दिखाना जरूरी है.

a

सोशल मीडिया की भीड़ और सिविक सेंस का मुद्दा: जहां एक तरफ लोग इस गुलाबी नजारे की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने चिंता भी जताई है. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि कुछ लोग फूलों की डालियां खींचकर तोड़ रहे हैं, बच्चे फूलों में दिलचस्पी नहीं ले रहे और बड़े लोग सिर्फ रील्स बनाने में लगे हैं. कुछ लोग फुटपाथ ब्लॉक कर देते हैं, जिससे जॉगिंग करने वालों को परेशानी होती है. पेड़ों की टहनियों को नुकसान पहुंचाना भी एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है.

a

मुंबई में गुलाबी फूलों के और स्पॉट: विक्रोली के अलावा मुंबई में और भी कई जगह हैं जहां पिंक ट्रंपेट ट्री देखे जा सकते हैं. इनमें छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के आसपास का इलाका, बोरीवली गोराई रोड, फोर्ट में लायन गेट के सामने, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के पास, रानी बाग और माहिम नेचर पार्क शामिल हैं. इसके अलावा शहर में टैबेबिया की दूसरी किस्में जैसे Tabebuia Berteroi और Tabebuia Aurea भी देखने को मिलती हैं, जिनके फूल पीले रंग के होते हैं.

a

कब देखें सबसे अच्छा नजारा: इन पेड़ों पर आमतौर पर फरवरी से मार्च के बीच फूल खिलते हैं. यही वह समय होता है जब पूरा इलाका गुलाबी रंग में डूब जाता है. सुबह या शाम के वक्त यहां का नजारा सबसे ज्यादा खूबसूरत लगता है.

homelifestyle

मुंबई का अपना चेरी ब्लॉसम, जापान जाने की जरूरत नहीं: देखें गुलाबी फूलोंका जादू


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-mumbai-has-its-own-cherry-blossom-like-japan-vikhroli-pink-tabebuia-location-how-to-reach-ticket-details-ws-kl-10135475.html

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img