Last Updated:
New Year 2026 Destinations In India : हर कोई चाहता है कि नए साल की शुरुआत में कुछ खास और यादगार हो. वे अपने पार्टनर के साथ ट्रैवल करके अच्छा समय बिताना चाहते हैं. तो, अगर आप अपने पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो भारत में ये जगहें शानदार और आकर्षक डेस्टिनेशन हो सकती हैं…
New Year 2026 Destinations In India : हर कोई चाहता है कि नए साल की शुरुआत में उसके साथ कुछ खास और यादगार हो. वो अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताए. आप पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं और इस लिहाज से जनवरी का महीना बहुत ही खास है. साल के इस समय भारत में कुछ जगहें बहुत खूबसूरत हो जाती हैं. अगर आप भी नए साल की शुरुआत में अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं, तो भारत की इन जगहों को ज़रूर देखें. इन जगहों का रोमांटिक माहौल और शानदार नज़ारा आपको इतना पसंद आएगा कि आप वहां से जाना नहीं चाहेंगे. आइए भारत की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जानते हैं जो जनवरी में कपल्स के लिए शानदार और आकर्षक डेस्टिनेशन हैं…
नए साल पर पार्टनर के साथ इन जगहों पर जरूर जाएं-
पुडुचेरी –
इस नए साल में आप अपने पार्टनर के साथ पुडुचेरी घूमने जा सकते हैं. यहां आपको कई हेरिटेज साइट्स मिलेंगी. आप इन जगहों पर अपने पार्टनर के साथ हाथ में हाथ डालकर घूम सकते हैं. यह ट्रिप निश्चित रूप से यादगार होगी.
उदयपुर –
नए साल पर आप उदयपुर भी जा सकते हैं. यहां आपको खूबसूरत नज़ारे और झीलें मिलेंगी जो सच में मनमोहक होंगी. आप यहां एक रोमांटिक ट्रिप का आनंद ले सकते हैं.
मनाली –
इस नए साल में आप अपने पार्टनर के साथ मनाली भी जा सकते हैं. हिमाचल प्रदेश में शिमला और कसोल जैसी घूमने के लिए खूबसूरत जगहें भी हैं, लेकिन अगर आप नए साल के लिए छोटी ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो मनाली सबसे अच्छा ऑप्शन है. यहां आप पैराग्लाइडिंग, स्केटिंग और पैरासेलिंग का आनंद ले सकते हैं.
केरल-
नए साल के खास मौके पर पार्टनर के साथ केरल भी जा सकते हैं. केरल के हिल स्टेशन बहुत खूबसूरत हैं, और यह रोमांटिक ट्रिप के लिए भी एक शानदार ऑप्शन है.
Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह एक्सपर्ट्स से बातचीत पर आधारित है. यह सामान्य जानकारी है, पर्सनल सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए News-18 जिम्मेदार नहीं होगा.
About the Author

With more than 4 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-new-year-2026-destinations-visit-these-places-with-your-partner-in-the-new-year-and-your-entire-year-will-be-romantic-ws-e-10013605.html

















