Last Updated:
Virosh House Pics: उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए. 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद अब घर में नई दुल्हन के प्रवेश की तैयारियां भी शुरू हो गयी है. यहां देखें उस आलिशान घर की तस्वीरें जहां रश्मिका बहु बनकर गृहप्रवेश करने वाली हैं.

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अब ऑफिशियली हस्बैंड और वाइफ बन चुके हैं.जल्दी ही रश्मिका अपने ससुराल में गृहप्रेवश करेंगी. ऐसे में सोशल मीडिया में भी विजय आलिशान बंगले तस्वीरे काफी वायरल हो रही है. कहा जा रहा है कि शादी के बाद रश्मिका इसी महल जैसे घर में रहने वाली हैं. (फोटो क्रेडिट- @rashmika_mandanna)

विजय देवरकोंडा का घर जुबली हिल्स और बंजारा हिल्स इलाके में स्थित है.उनका घर मॉर्डन डिजाइन का एक बेहतरीन उदाहरण है. रिपोर्ट के अनुसार, इसकी कीमत 15 करोड़ रुपये है. यहां एक्टर अपने माता-पिता और छोटे भाई कीमत वाले इस घर में विजय अपने माता-पिता, छोटे भाई आनंद देवरकोंडा और अपने पालतू कुत्ते के साथ रहते हैं.(फोटो क्रेडिट- @thedeverakonda)

2019 में विजय ने ये लग्जरी घर खरीदा था. यह कई मंजिलों वाला शानदार घर है. इसका आर्किटेक्टचर मॉर्डन डिजाइन वाला है. घर में खुली जगह और सलीकेदार इंटीरियर इसे शाही लुक देते हैं. (फोटो क्रेडिट- @thedeverakonda)
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

घर का हॉल बहुत आकर्षक है. इसमें लकड़ियों से बना सुंदर स्टेयरकेस है, जो घर को सिंपल पर एलिगेंट लुक देता है. इसके साथ ही यहां बड़ी-बड़ी फ्रेंच खिड़कियां लगी हुई हैं, जिनसे भरपूर धूप अंदर आती है. हॉल का डिजाइन स्टाइलिश और लग्जरी फील देता है. (फोटो क्रेडिट- @thedeverakonda)

इस घर में एक सुंदर टैरेस बालकनी भी है, जहां छोटे गेट-टुगेदर और प्राइवेट पार्टियां की जा सकती हैं. यहां लकड़ी की फ्लोरिंग की गई है, जो इसे शांत और सुकून भरा माहौल देती है. (फोटो क्रेडिट- @thedeverakonda)

घर का बेडरूम, किचन और बालकनी भी बेहद स्टाइलिश है. सुनहरी लाइट्स, बड़ी फ्रेंच खिड़कियां इन्हें खास बनाती हैं. टैरेस पर सीटिंग के लिए कंफर्टेबल सोफा लगा हुआ है, जहां एक्टर अपने पेट डॉग के साथ फुर्सत के लम्हों को इंजॉय करते इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं. (फोटो क्रेडिट- @thedeverakonda)

फिल्मों के अलावा विजय निवेश और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं. वह ‘राउडी’ नाम का अपना फैशन ब्रांड भी चलाते हैं. उनकी कुल संपत्ति लगभग 50 से 70 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. विजय के पास लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन भी है. इनमें फोर्ड मस्टैंग, मर्सिडीज बेंज GLC, वोल्वो XC90, रेंज रोवर और BMW 5 सीरीज जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं. (फोटो क्रेडिट- @thedeverakonda)
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-virosh-wedding-vijay-deverakonda-rashmika-grahpravesh-in-house-worth-15-crore-see-photos-ws-l-10223752.html







