Last Updated:
Safe Places For Solo Travel: सोलो ट्रैवल सिर्फ घूमना नहीं होता, ये खुद को जानने, नए लोगों से मिलने और लाइफ को अलग नज़रिए से देखने का मौका देता है, लेकिन जितना मज़ा इसमें है, उतनी ही एक बड़ी चिंता भी साथ चलती है सेफ्टी. खासतौर पर जब बात पहली बार अकेले घूमने की हो, तो मन में कई सवाल आते हैं. जगह सुरक्षित होगी या नहीं, लोग कैसे होंगे, रात में बाहर निकलना ठीक रहेगा या नहीं और अगर कोई परेशानी आ गई तो क्या करेंगे. यही वजह है कि बहुत से लोग चाहकर भी सोलो ट्रैवल की प्लानिंग नहीं कर पाते. भारत जैसे बड़े और विविधता से भरे देश में सोलो ट्रैवल पूरी तरह मुमकिन है, बस सही जगह चुनना ज़रूरी होता है. कुछ शहर और टूरिस्ट स्पॉट ऐसे हैं जहां माहौल फ्रेंडली होता है, लोकल लोग मदद करने वाले होते हैं और ट्रैवल इंफ्रास्ट्रक्चर भी अच्छा मिलता है. यहां हम आपको भारत की 7 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जो सोलो ट्रैवलर्स के लिए काफी सेफ मानी जाती हैं.

सोलो ट्रैवल डरावना नहीं, बल्कि खुद को जानने का शानदार तरीका है. सही जगह चुनकर और थोड़ी समझदारी दिखाकर भारत में अकेले घूमना पूरी तरह सेफ और यादगार बन सकता है. ऊपर बताए गए ये 7 प्लेसेस सोलो ट्रैवल की अच्छी शुरुआत हैं.

1. ऋषिकेश, उत्तराखंड ऋषिकेश सोलो ट्रैवल की शुरुआत करने वालों के लिए एक बेहतरीन जगह है. यहां का शांत माहौल, गंगा किनारे की वाइब और योग-ध्यान का कल्चर मन को सुकून देता है. यहां आपको हर कदम पर सोलो ट्रैवलर्स मिल जाएंगे, जिससे अकेलापन महसूस नहीं होता. लोकल लोग भी काफी सहयोगी हैं और ज्यादातर इलाके पैदल घूमने लायक हैं.

2. मैक्लॉडगंज, हिमाचल प्रदेश पहाड़, ठंडी हवा और तिब्बती संस्कृति -मैक्लॉडगंज सोलो ट्रैवलर्स के बीच काफी पॉपुलर है. यहां कैफे कल्चर अच्छा है और होस्टल्स में रहना सेफ माना जाता है. ट्रैकिंग पसंद करने वालों के लिए भी ये जगह बढ़िया है. यहां घूमते वक्त माहौल काफी रिलैक्स्ड लगता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

3. पांडिचेरी अगर आपको बीच, शांति और थोड़ा सा फ्रेंच टच चाहिए तो पांडिचेरी एक अच्छा ऑप्शन है. ये जगह साफ-सुथरी, शांत और काफी ऑर्गनाइज़्ड है. यहां अकेले घूमना आसान लगता है, खासकर व्हाइट टाउन इलाके में. सोलो फीमेल ट्रैवलर्स के लिए भी ये शहर सुरक्षित माना जाता है.

4. जयपुर, राजस्थान जयपुर सोलो ट्रैवलर्स के लिए एक कलरफुल और सेफ डेस्टिनेशन है. यहां घूमने के लिए कई फेमस जगहें हैं और ट्रांसपोर्ट भी आसानी से मिल जाता है. लोकल मार्केट, किले और स्ट्रीट फूड का मज़ा अकेले भी लिया जा सकता है. बस बेसिक सतर्कता रखनी होती है.

5. उटी, तमिलनाडु उटी एक क्लासिक हिल स्टेशन है, जहां का माहौल शांत और सुरक्षित है. यहां कपल्स और फैमिली के साथ-साथ सोलो ट्रैवलर्स भी आराम से घूम सकते हैं. नेचर के बीच अकेले वक्त बिताने के लिए ये जगह परफेक्ट है. यहां लोग भी काफी सभ्य और मददगार मिलते हैं.

6. कासोल, हिमाचल प्रदेश कासोल खासकर यंग सोलो ट्रैवलर्स के बीच काफी फेमस है. यहां का माहौल फ्रेंडली है और हर जगह बैकपैकर्स दिख जाते हैं. कैफे, ट्रैक और नदी किनारे बैठकर अकेले समय बिताने का मज़ा अलग ही होता है. सेफ्टी के लिहाज से भी ये जगह ठीक मानी जाती है.

7. गंगटोक, सिक्किम गंगटोक भारत के सबसे सेफ शहरों में गिना जाता है. यहां साफ-सफाई, ट्रैफिक और लोकल डिसिप्लिन आपको अच्छा लगेगा. सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये जगह काफी आरामदायक है. पहाड़ों के बीच शांति और सिक्किम की संस्कृति इस जगह को खास बनाती है.

सोलो ट्रैवल के दौरान सेफ रहने के आसान टिप्स -जहां भी जाएं, अपनी लोकेशन किसी भरोसेमंद इंसान को शेयर रखें -रात में सुनसान जगहों से बचें -लोकल नियमों और कल्चर का सम्मान करें -ज्यादा ओवरकॉन्फिडेंट बनने से बचें -ज़रूरी नंबर और डॉक्यूमेंट्स हमेशा पास रखें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-best-safe-destinations-for-solo-travelers-in-india-akele-ghumne-ke-liye-best-hain-ye-jagah-ws-e-10057340.html







