Home Travel Shweta Tiwari vacation। श्वेता तिवारी का मार्बेला वेकेशन लुक महिलाओं के लिए...

Shweta Tiwari vacation। श्वेता तिवारी का मार्बेला वेकेशन लुक महिलाओं के लिए फैशन इंस्पिरेशन

0
1


Last Updated:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों स्पेन के मार्बेला में छुट्टियां मना रही हैं और अपने स्टाइलिश अंदाज से सुर्खियां बटोर रही हैं. ट्रेंडी होने के साथ-साथ कम्फर्टेबल फैशन को उन्होंने जिस तरह कैरी किया है, वह फैंस को खूब पसंद आ रहा है. (Photos- Shweta Tiwari/Instagram)

45 की उम्र में श्वेता तिवारी अपनी बेटी पलक से भी छोटी दिखती हैं, ऐसा हम नहीं उनकी तस्वीरें दिखाती हैं और फैंस भी उनसे उनके जवां रहने की टिप्स पूछते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. कैजुअल लुक में उनका अंदाज देख फैंस भी कह रहे हैं कि मैडम आप खुद को मेंटेन कैसे रखती हैं.

इन दिनों श्वेता तिवारी स्पेन वेकेशन पर हैं और मार्बेला शहर की खूबसूरत लोकेशन्स से अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं. समुद्र किनारे, रंग-बिरंगी गलियों और ओपन कैफे के बीच क्लिक की गई इन फोटोज में उनका रिलैक्स्ड और फ्रेश लुक साफ नजर आ रहा है. कहीं वह समुद्र के किनारे टहलती दिख रही हैं तो कहीं पुराने शहर की गलियों में घूमते हुए कैमरे के लिए पोज देती नजर आती हैं. हर तस्वीर में उनका कॉन्फिडेंस और सादगी लोगों का दिल जीत रही है

इस ट्रिप में उनका कैजुअल और कम्फर्टेबल स्टाइल. ब्राउन और न्यूट्रल शेड्स की स्वेटशर्ट, ढीली-फिट डेनिम जींस और ब्लैक बूट्स में उनका लुक काफी ट्रेंडी लग रहा है. ओवरसाइज्ड टॉप्स और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ उन्होंने यह साबित कर दिया कि फैशन के लिए हमेशा हैवी कपड़े या मेकअप जरूरी नहीं होता.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

श्वेता तिवारी ब्लैक लेदर जैकेट, हाई नेक टॉप और स्लिंग बैग के साथ नजर आ रही हैं, जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा है.

श्वेता का स्टाइल उन महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन है जो 40 के बाद भी फैशनेबल और यंग दिखना चाहती हैं. उनका फैशन न तो ओवर द टॉप है और न ही बोरिंग. वह आरामदायक कपड़ों को स्मार्ट तरीके से कैरी करती हैं. नेचुरल मेकअप उनके लुक को कंप्लीट करता है. खास बात यह है कि उन्होंने हर आउटफिट को ट्रैवल-फ्रेंडली रखा है, जो आज की मॉडर्न महिलाओं से आसानी से कनेक्ट करता है. इस लुक में उन्होंने लेदर जैकेट को ब्राउन स्कर्ट के साथ कैरी किया है.

स्पेन का मार्बेला शहर दुनियाभर में अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, खूबसूरत बीचेज और ग्लैमरस माहौल के लिए जाना जाता है. यह शहर स्पेन के दक्षिणी हिस्से कोस्टा डेल सोल क्षेत्र में स्थित है और हर साल लाखों टूरिस्ट यहां छुट्टियां मनाने पहुंचते हैं. मार्बेला को अमीरों और सेलेब्रिटीज का पसंदीदा वेकेशन स्पॉट माना जाता है, क्योंकि यहां आराम, एंटरटेनमेंट और नेचुरल ब्यूटी तीनों का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.

मार्बेला सिर्फ लग्जरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका ओल्ड टाउन यानी कास्को एंटिगुओ भी बेहद खूबसूरत है. संकरी गलियां, सफेद रंग के घर, रंग-बिरंगे फूलों से सजे बालकनी और पुराने चर्च इस जगह को खास बनाते हैं. यहां का प्लाजा दे लॉस नारांखोस पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. यह इलाका स्पेन की पारंपरिक संस्कृति और इतिहास की झलक दिखाता है, जो मॉडर्न मार्बेला से बिल्कुल अलग अनुभव देता है.

इसके अलावा मार्बेला का मौसम भी इसे खास बनाता है. यहां सालभर धूप रहती है और मौसम ज्यादातर समय सुहावना रहता है. यही वजह है कि यह शहर सिर्फ समर ही नहीं, बल्कि विंटर वेकेशन के लिए भी पसंद किया जाता है. हेल्थ रिसॉर्ट्स, गोल्फ कोर्स और स्पा सेंटर्स भी मार्बेला की पहचान हैं, जहां लोग रिलैक्स और रीफ्रेश होने आते हैं.

homelifestyle

स्पेन में वेकेशन मना रहीं श्वेता तिवारी, तस्वीरों में बेटी से भी छोटी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-shweta-tiwari-spain-vacation-photos-she-looks-younger-than-her-daughter-palak-tiwari-fans-react-on-her-ageless-beauty-ws-kl-10052045.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here