Last Updated:
Snack Tourism Destination: लोग अब सिर्फ खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए ट्रेवल पर पैसे खर्च नहीं कर रहे. अब घूमने में फ्लेवर और टेस्ट भी शामिल हो चुके हैं. यानी अब लोग ऐसी जगहों पर जा रहे हैं, जहां लजीज खाने की भरमार हो. इसे ट्रेवल के एक नए ट्रेंड स्नैक टूरिज्म के रूप में भी देखे जा रहा है.

क्या है स्नैक टूरिज्म- स्नैक टूरिज्म में टूरिस्ट लोकल और रिजनल स्नैक्स को एक्सप्लोर करने के लिए ट्रिप प्लान करते हैं. इतना ही नहीं लोग न केवल फूड्स का स्वाद लेना चाहते हैं, बल्कि इसे सोविनियर के तौर पर भी पैक करके घर लाते हैं.

90’s के लोग कर रहे ट्रेंड को लीड- Skyscanner के अनुसार, यूके के लगभग 47% यात्री यात्रा के दौरान लोकल खाना और स्नैक्स को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं. इस ट्रेंड में मिलेनियल्स सबसे आगे हैं. लगभग 59% मिलेनियल्स जगह चुनते समय वहां के मशहूर स्नैक्स देखते हैं और 70% लोग खास विदेशी खाने के लिए अलग बजट रखते हैं. वहीं 38% Gen Z का कहना है कि वे एफिल टॉवर देखने से ज्यादा फ्रेंच खाना खाना पसंद करेंगे.

भारत में स्नैक टूरिज्म के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन- इंदौर, यहां की स्ट्रीट फूड देश भर में फेमस है. सुबह नाश्ते में पोहा-जलेबी से लेकर भुट्टे का कीस,गराडू चाट , साबूदाना खिचड़ी, सेव जैसे तमाम स्नैक्स के विकल्प मिलते हैं. ये सबकुछ आपको सर्राफा बाजार और छप्पन दुकान पर आसानी से मिल जाएगा.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

कोलकाता- यहां की इमारतें जितनी ज्यादा खूबसूरत है, उतना है उम्दा यहां का फूड कल्चर है. यहां आप काठी रोल, झालमुरी, तेलेभाजा, रसोगुल्ला, माछर छोल जैसे फेमस फूड्स का आनंद उठा सकते हैं.

अमृतसर- ये जगह गोल्डन टेंपल के साथ ही स्ट्रीट फूड्स के लिए भी फेमस है. यह जगह सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो खाने के लिए जीते हैं. यहां घी और मक्खन से परहेज करने वाले लोग नहीं मिलते हैं. यहां आप वर्ल्ड बेस्ट छोटे भटूरे, मलाई लस्सी, अमृतसरी फिश, सरसो दा साग मक्के की रोटी, दाल मक्खनी का मजा ले सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-2026-will-see-a-surge-of-food-lovers-ushering-in-a-new-travel-trend-snack-tourism-ws-el-10025869.html







