Last Updated:
Ambani Family At Somnath Mandir: विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ महादेव मंदिर में अंबानी परिवार ने दर्शन किए. रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन नीता अंबानी सहित परिवार के सदस्यों ने सप्रेम दर्शन कर सोमेश्वर पूजन और ध्वजाजी का पूजन किया.

सोमनाथ मंदिर में दर्शन के बाद मुकेश अंबानी ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हैप्पी न्यू ईयर.” वहीं नीता अंबानी ने “जय सोमनाथ, हर हर महादेव” का जयघोष किया.

पहला ज्योतिर्लिंग- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर गुजरात में स्थित है. ये ज्योतिर्लिंग बारह ज्योतिर्लिंगों में से पहला माना जाता है. अरब सागर के तट पर स्थित यह मंदिर भव्य वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है.

कई बार तोड़ा गया- इस मंदिर की सबसे खास बात ये है कि इस मंदिर को कई शासकों ने तोड़ने की कोशिश की थी. बावजूद इसके ये मंदिर आज भी अरब सागर के तट पर शान से खड़ा है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

चंद्रमा ने बनाया मंदिर- पौराणिक कथा के अनुसार, मंदिर की प्रारंभिक संरचना सबसे पहले चंद्र देव द्वारा सोने से निर्मित की गई थी. सूर्य देव ने इसके निर्माण में चांदी का प्रयोग किया, जबकि भगवान कृष्ण ने चंदन की सहायता से इसका निर्माण किया.

कैसे पहुंचे- सोमनाथ मंदिर आने का सबसे अच्छा माध्यम रेल है. सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन वेरावल मात्र 7 किलोमीटर दूर है. और यहां से अहमदाबाद, पुणे और जबलपुर के लिए नियमित ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-mukesh-and-nita-ambani-visited-jyotirlinga-on-new-year-with-anant-ambani-offer-prayer-at-somnath-mahadev-temple-know-specialty-of-this-place-ws-l-10025570.html







