Home Travel State Tourism: मस्ती के साथ लीजिए धर्मशाला में IPL का मजा, ओवरचार्जिंग...

State Tourism: मस्ती के साथ लीजिए धर्मशाला में IPL का मजा, ओवरचार्जिंग पर नजर रखेगा पर्यटन विभाग, शिकायतों का होगा नादान

0
1


Last Updated:

State Tourism: एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में मई महीने में 3 आईपीएल मैच होने वाले हैं ऐसे में जाहिर सी बात है कि क्रिकेट प्रेमियों का अंबार धर्मशाला में उमड़ेगा ओर वैसे भी मई महीने में गर्मियों के दिनों में धर्म…और पढ़ें

आईपीएल के दौरान ओवर चार्जिंग पर सख्त निगरानी, पर्यटन विभाग ने अपनाया ये तरीका

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम 

हाइलाइट्स

  • धर्मशाला में मई में 3 आईपीएल मैच होंगे
  • पर्यटन विभाग होटल ओवरचार्जिंग पर नजर रखेगा
  • टूरिज्म रिसेप्शन सेंटर में दर्ज कर सकते हैं शिकायतें

कांगड़ा. आज के दौर में दूसरों की मजबूरी का फायदा उठाना एक ट्रेंड बन गया है जब लोगों को लगता है सामने वाला मजबूर है तो उसकी मजबूरी को समझने की बजाए उससे लूट की जाती है. बहुत बार पर्यटक स्थलों पर ऐसे किस्से देखे गए हैं जहां डिमांड अधिक होने के चलते लोगों से ओवर चार्ज लिए जाते हैं. ऐसे में धर्मशाला में आईपीएल मैचों के दौरान ऐसा न हो इसलिए पर्यटन विभाग सख्त रवैया अपनाए हुए है.

धर्मशाला में मई महीने में होंगे 3 आईपीएल मैच
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में मई महीने में 3 आईपीएल मैच होने वाले हैं. ऐसे में जाहिर सी बात है कि धर्मशाला में क्रिकेट प्रेमियों का अंबार उमड़ेगा ओर वैसे भी मई महीने में गर्मियों के दिनों में धर्मशाला में टूरिस्ट भी खूब आते हैं. ऐसे में पर्यटन नगरी में होटल बुक करने पर ओवरचार्जिंग के मामलों को लेकर पर्यटन नगरी की पैनी नजर रखेगा.आपको बता दें कि एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 4, 8 और 11 मई को पंजाब किंग्स की टीम लखनऊ, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के साथ मैच खेलेगी.

ऐसे करें पर्यटक शिकायत 
अगर किसी पर्यटक के साथ होटल बुकिंग के दौरान ओवर चार्जिंग होती है, तो वे पर्यटन विभाग जिला कांगड़ा के धर्मशाला स्थित कार्यालय के टूरिज्म रिशैप्सन सैंटर पर भी ड्राॅप बॉक्स में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. इसके अलावा, विभाग की आधिकारिक साइट पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है. तो अगर आपके साथ भी भविष्य में ऐसा होगा तो आप शिकायत कर सकते हैं.

क्या बोले जिला पर्यटन अधिकारी 
जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने कहा मई माह में होने वाले आईपीएल के दौरान होटल ओवरचार्जिंग को लेकर विभाग की नजर रहेगी. उन्होंने कहा कि ओवरचार्जिंग का कोई भी मामला ऐसे यहां देखने को मिलता है तो होटल कारोबारियों पर विभाग द्वारा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए विभाग द्वारा विशेष टीमें बनाई जाएंगी जो ऐसे मामलों पर निगरानी रखेंगी.

homehimachal-pradesh

आईपीएल के दौरान ओवर चार्जिंग पर सख्त निगरानी, पर्यटन विभाग ने अपनाया ये तरीका


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/himachal-pradesh/kangra-those-who-loot-tourists-in-dharamshala-will-not-be-spared-the-tourism-department-seems-to-be-in-full-alert-mode-local18-9165895.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here