Last Updated:
Jawai Leopard Safari: राजस्थान के पाली जिले में स्थित सुजान जवाई लग्जरी कैंप पर्यटकों को अनोखा जंगल अनुभव देता है. यहां टेंटनुमा सुइट का दरवाजा खोलते ही घने जंगल और खुलेआम घूमते लेपर्ड नजर आते हैं. शानदार सुविधाओं, प्राइवेट डेक और नेचर-व्यू के साथ यह ठहराव रोमांच और शाही आराम का अनोखा संगम है. एक रात का किराया बेहद महंगा है, लेकिन वाइल्डलाइफ प्रेमियों के लिए यह अनुभव यादगार बन जाता है.

प्रदेश का सुजान जवाई होटल (पाली) दुनिया के 50 अनूठे होटलों में शामिल चुका है. लिस्ट में शामिल यह भारत से एकमात्र होटल 43वें स्थान पर रहा.लंदन के मशहूर गिल्ड हॉल में पुरस्कार समारोह के आयोजन में इसकी रेंकिंग की घोषणा हुई थी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध जवाइ्र लेपर्ड सफारी का टॉप रिसॉर्ट्स में यहं अपनी पहचान रखता है जिसको देश विदेश से आने वाले फिल्मी सितारे,क्रिकेटर्स,उद्योगपतियों से लेकर राजनीति से जुडी हस्तियां भी पसंद करती है.

सुजान जवाई की कुछ ऐसी खासियत हैं, जो इसे भारत और दुनिया के अन्य होटलों से अलग करती हैं. यह होटल शहर में नहीं बल्कि घने जंगल के बीच है. पाली जिले में जवाई नदी पर बने जवाई बांध के उत्तर-पूर्व में अरावली की पहाड़ियों के बीच यह होटल 10 अलग-अलग कैंप में बंटा हुआ है. यह लेपर्ड सफारी से 10 किमी. और जवाई डैम से 12 किमी. की दूरी पर है.

होटल ने जंगल को या वन्यजीवों को नुकसान नहीं पहुंचाया है. स्थानीय समुदायों को भी विस्थापित नहीं किया है. जंगल में जंगल को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह प्रयास किया गया है कि होटल के कारण जंगल को किसी भी तरह का शोर-शराबा या गंदगी न झेलनी पड़े. यहां जंगल और होटल एक नजर आते हैं.होटल में काम करने वाले लोग वेटर्स की वेशभूषा में नहीं होते. ये स्थानीय लोग हैं, जिनके परिवार आस-पास के गांवों में रहते हैं.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

होटल के लिए गायों का दूध, सब्जियां, सुरक्षा और भेड़-बकरियां चराने का काम ये ही लोग करते हैं. ऐसे में इस होटल में ठहरने वाले मेहमान चरवाहों के साथ जंगल में घूम सकते हैं. स्थानीय रहन-सहन देख सकते हैं. गांव के लोगों के खान-पान और संस्कृति को समझ सकते हैं. होटल में 10 टेंट सुइट हैं. इनमें रॉक सुइट, फैमिली सुइट और रॉयल पैंथरा सुइट हैं. हर सुइट से पहाड़, जंगल, तालाब का नजारा मिलता है. सुइट में पर्सनल स्विमिंग पूल और बटलर उपलब्ध हैं.

पहाड़ियों पर लेपर्ड भी घूमते नजर आते हैं. होटल में मेहमान को जंगल में लेपर्ड सफारी कराई जाती है. अरावली की पहाड़ियों में मेहमान पैदल घूम सकते हैं. साइकिल चला सकते हैं या जीप राइड कर सकते हैं. सुजान जवाई की नॉर्मल प्राइस की बात की जाए तो टेंटेड रॉक सुईट की 1 लाख 25 हजार,द फैमिली फिलीडे सुइट की 2 लाख 29 हजार,द रॉयल पैंथरा सुइट 2 लाख 63 हजार,जवाई प्राइवेट कैंप की 4 लाख 1 हजार रूपए रेट्स है वही बात करे तो नया साल आने को है और पर्यटन सीजन है तो इन सब की रेट्स डबल भी हो जाती है. वही बच्चे के लिए अलग से बेड के 39 हजार रूपए चार्ज किए जाते है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-sujan-jawai-leopard-tent-suite-luxury-stay-local18-9997557.html

















