Home Travel Top 6 Cafe: नैनीताल ट्रिप के लिए ये 6 कैफे बन सकते...

Top 6 Cafe: नैनीताल ट्रिप के लिए ये 6 कैफे बन सकते हैं आपका परफेक्ट हॉटस्पॉट, जानिए लोकेशन और सुविधा – Uttarakhand News

0
1


Last Updated:

देवभूमि उत्तराखंड का नैनीताल अपनी झीलों और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए विश्वभर में मशहूर है. यहां की वादियों में घूमने के बाद अगर आप स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेना चाहते हैं, तो शहर के कुछ खास कैफे आपके ट्रिप को और भी यादगार बना सकते हैं. नैनीताल में कई ऐसे कैफे हैं, जहां सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बल्कि माहौल भी बेहद खास है. देखें तस्वीरें…..

The Bhawan Cafe

नैनीताल के तल्लीताल डांठ के पास स्थित भवान कैफे पारंपरिक भारतीय स्वाद और आधुनिक स्नैक्स का बेहतरीन संगम है. यहां आप हल्के-फुल्के स्नैक्स के साथ कॉफी का मज़ा ले सकते हैं और विभिन्न प्रकार के केक व पेस्ट्रीज का आनंद भी उठा सकते हैं. झील किनारे स्थित यह कैफे स्नैक प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. अगर आप नैनीताल ट्रिप को परफेक्ट बनाना चाहते हैं, तो इस कैफे में एक बार जरूर जाएं.

The Chocolate Room

अगर आप नैनीताल में मीठे और चॉकलेट के स्वाद का मज़ा लेना चाहते हैं, तो चॉकलेट होम जरूर जाएं. यह कैफे अपने हैंडमेड चॉकलेट्स, केक्स और डेज़र्ट्स के लिए मशहूर है. यहां की खुशबू और स्वाद पर्यटकों को हमेशा लुभाते हैं. यह जगह न केवल पर्यटकों बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है.

Simz Cafe

नैनीताल के तल्लीताल में स्थित सिम्ज कैफे अपने होमली वाइब्स और फैमिली-फ्रेंडली माहौल के लिए जाना जाता है. यह कैफे एक परिवार द्वारा संचालित होता है, जिससे यहां का माहौल बेहद अपनापन भरा महसूस होता है. गर्म कॉफी, लजीज़ स्नैक्स, और घर पर बने केक व पेस्ट्री इसकी खासियत हैं. ताज़ी बनी मिठाइयां और हल्के-फुल्के व्यंजन आपको बार-बार यहां आने के लिए आकर्षित करते हैं. खास बात यह है कि कई बार यहां लाइव म्यूजिक का आयोजन भी होता है, जिससे झील किनारे की शाम और रोमांटिक और यादगार बन जाती है. युवाओं और फैमिली आउटिंग दोनों के लिए यह जगह बेहतरीन है.

Zooby's Kitchen

दिल्ली से शुरू हुई जूबीज़ किचन की शाखा अब नैनीताल की मॉल रोड पर भी खुल चुकी है और पर्यटकों की पसंदीदा जगह बन गई है. यहां का मुगलई और उत्तर भारतीय भोजन लोगों को खासा लुभाता है. कैफे के इंटीरियर में नैनीताल की झलक साफ दिखाई देती है, दीवारों पर लगी पेंटिंग्स और आर्टवर्क इसे एक खास लोकल टच देते हैं. खाने के साथ-साथ यहां की ड्रिंक्स और पेय पदार्थों की भी काफी डिमांड रहती है. अगर आप झील किनारे बैठकर खाने के साथ कला और संस्कृति का आनंद लेना चाहते हैं, तो जूबीज़ किचन आपके लिए परफेक्ट जगह है.

Luckies Cafe

नैनीताल आने वाले युवाओं और कपल्स की पहली पसंद अक्सर लकीज़ कैफे होती है. झील किनारे रिक्शा स्टैंड के पास स्थित इस कैफे का इंटीरियर मॉडर्न और फ्रेश वाइब्स से भरपूर है. यहां की स्पेशल कॉफी, पिज़्ज़ा और सैंडविच हर किसी को पसंद आते हैं. शाम के समय कैफे का वातावरण और भी खूबसूरत हो जाता है, जब सजावट, लजीज खाने और वहां बजने वाला संगीत रोमांटिक माहौल बना देता है. इंस्टाग्राम-फ्रेंडली डेकोर और फोटोजेनिक कॉर्नर इसे सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय बनाते हैं. दोस्तों के साथ हैंगआउट हो या कपल डेट, लकीज़ कैफे एक परफेक्ट स्पॉट है.

Cafe Lakeside In

नैनीताल की मॉल रोड पर स्थित कैफे लेक साइड हर पर्यटक के लिए खास जगह है. यहां बैठकर आप नैनीझील के शांत पानी और आस-पास की हरी-भरी वादियों का नज़ारा कर सकते हैं, साथ ही इंडियन, चाइनीज, इटालियन और कॉन्टिनेंटल डिशेज का स्वाद ले सकते हैं. परिवार के साथ हो या दोस्तों के साथ, यहां का हर व्यंजन झील के नजारों के बीच और भी स्वादिष्ट लगता है. खास बात यह है कि यहां एक छोटा-सा बार भी है, जहां आप ड्रिंक्स का आनंद लेते हुए झील के खूबसूरत दृश्यों को कैमरे में कैद कर सकते हैं. यह कैफे न केवल खाने के लिए बल्कि एक यादगार अनुभव के लिए भी परफेक्ट जगह है.

homelifestyle

झील किनारे बैठकर स्वाद का मज़ा लेना है? इन 6 कैफे को मिस न करें, जानें लोकेशन


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-nainital-6-best-cafes-reveal-taste-music-and-adventure-by-the-lake-know-location-best-hotspot-local18-ws-kl-9563210.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here