Wednesday, February 4, 2026
31 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Travel permits India। हिल स्टेशन जाने के नियम


Last Updated:

Travel Permits India: भारत घूमने के लिए किसी भी ट्रैवलर का सपना है, लेकिन यहां हर जगह जाना उतना आसान नहीं होता. देश में कई खूबसूरत हिल स्टेशन, द्वीप और सीमाई इलाके ऐसे हैं, जहां सिर्फ टिकट लेकर जाना संभव नहीं है. इन जगहों पर आपको स्पेशल परमिट लेना पड़ता है. ऐसे परमिट सुरक्षा, स्थानीय नियम और सीमाई मामलों को ध्यान में रखकर जारी किए जाते हैं. बिना परमिट के किसी जगह पर जाना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आपकी ट्रिप भी खराब हो सकती है. भारत के अलग-अलग हिस्सों में कई पर्यटन स्थल हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और शांति के लिए जाने जाते हैं. कुछ जगहें सैलानियों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं, वहीं कुछ जगहें इतनी सुरक्षित और सीमाई हैं कि वहां जाने के लिए विशेष परमिट लेना जरूरी होता है, अगर आप इन नियमों को नजरअंदाज कर दें, तो न सिर्फ आपको कानूनी परेशानी हो सकती है, बल्कि आपकी ट्रिप का अनुभव भी प्रभावित हो सकता है.

भारत में कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां सिर्फ टिकट लेकर जाना संभव नहीं है. अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मिजोरम, लक्षद्वीप और लद्दाख जैसी जगहों पर स्पेशल परमिट लेना जरूरी है. बिना परमिट की ट्रिप सुरक्षा और नियमों के लिहाज से जोखिम भरी हो सकती है.

इस आर्टिकल में हम आपको उन पांच खास जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाने के लिए सिर्फ टिकट ही नहीं, बल्कि स्पेशल परमिट भी जरूरी है. साथ ही हम बताएंगे कि इन जगहों पर आप क्या देख सकते हैं और परमिट कैसे लेना है, अगर आप ट्रैवल शेड्यूल बना रहे हैं या छुट्टियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है.

1. अरुणाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में शामिल है. यहां जाने के लिए इनर लाइन परमिट (ILP) लेना जरूरी होता है. जिन जगहों पर यह परमिट लागू है उनमें जीरो पॉइंट, मोन, बॉमनक, तवांग और मेखो जैसी जगहें शामिल हैं. इसकी वजह यह है कि अरुणाचल प्रदेश भारत के सीमाई इलाके में स्थित है. यहां से म्यांमार, चीन और भूटान की सीमा मिलती है. भारतीय नागरिकों के लिए परमिट लेना आसान है, लेकिन विदेशियों के लिए प्रक्रिया थोड़ी जटिल हो सकती है. इस इलाके की हरी-भरी वादियां, मनमोहक घाटियां और शांत माहौल इसे ट्रैवलर्स के लिए खास बनाते हैं.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

2. सिक्किम सिक्किम जितनी खूबसूरत जगह है, उतनी ही सीमाई सुरक्षा के कारण यहां जाना आसान नहीं है. युकसाम और पेलींग जैसी जगहों पर जाने के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट (Restricted Area Permit) लेना जरूरी होता है. सिक्किम भले ही छोटा राज्य है, लेकिन यह चीन, भूटान और नेपाल की सीमाओं से घिरा हुआ है. परमिट मिलने के बाद आप यहां के हरे-भरे पहाड़, बर्फ से ढके ऊंचे शिखर और शांत झीलों का आनंद ले सकते हैं.

3. मिजोरम मिजोरम भी अपने आप में बहुत सुंदर राज्य है. यहां जाने के लिए ILP जरूरी है. यह राज्य सुरक्षा के मामले में संवेदनशील है और इसके साथ बांग्लादेश की सीमा लगती है. मिजोरम में घूमने के लिए आप वेटावंग फॉल्स, लुगलेई, साईहा, आइजोल, रेइक, चंपई और ममित जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण इसे नेचर लवर्स के लिए आदर्श बनाते हैं.

4. लक्षद्वीप लक्षद्वीप को अक्सर भारत का मालदीव कहा जाता है. यह समुद्र में फैले छोटे-छोटे द्वीपों का समूह है. यहां जाने के लिए ILP या पुलिस वेरिफिकेशन की जरूरत होती है. यहां के सुंदर बीच, नीला पानी और प्राचीन समुद्री जीवन लक्षद्वीप को ट्रैवलर्स के लिए खास बनाते हैं. यहां आकर आप वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं या समुद्र के किनारे शांति का अनुभव कर सकते हैं.

5. लद्दाख लद्दाख घूमने का सपना लगभग हर ट्रैवलर का होता है. यहां जाने के लिए RAP (Restricted Area Permit) या अन्य परमिट की जरूरत होती है. लद्दाख में आप नुबर वैली, पैंगोंग लेक, चांग थांग जैसी जगहों को देख सकते हैं. यहां की ऊंची चोटियां, बर्फ से ढकी वादियां और शांत झीलें इसे हर ट्रैवलर के लिए जन्नत जैसा बनाती हैं.

homelifestyle

सिर्फ टिकट काफी नहीं! भारत की 5 जगहें जहां बिना स्पेशल परमिट ट्रिप नहीं होती!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-travel-permits-india-top-5-restricted-places-bharat-ki-panch-jagah-ws-e-10076007.html

Hot this week

Topics

Exit mobile version