Last Updated:
Unique Railway Station : भारतीय रेलवे के इतने बड़े नेटवर्क में भी एक ऐसा स्टेशन है जिसका कोई नाम नहीं है. यात्री ट्रेन में चढ़ते और उतरते हैं, लेकिन आज तक स्टेशन बोर्ड पर कोई नाम नहीं लिखा गया है. यह देश की सबसे अनोखी रेलवे लाइनों में से एक का हिस्सा है.

भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जहां अजीब बात है. वहां टिकट मिल जाता है, ट्रेन भी आती है और रुकती है. लेकिन उस स्टेशन का कोई नाम नहीं है.

पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में रैना और रैनानगर गांवों के बीच यह अनोखा रेलवे स्टेशन बना हुआ है.

2008 में जब यह स्टेशन शुरू हुआ था, तब इसका नाम ‘रेनागर’ रखा गया था. लेकिन रैना गांव के लोगों ने कहा कि स्टेशन उनके गांव की जमीन पर बना है, इसलिए इसका नाम ‘रैना’ ही होना चाहिए और इसके लिए उन्होंने संघर्ष किया.

रेनागर और रेना इन दो गांवों के बीच नामकरण को लेकर बड़ा विवाद हुआ था. यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया. दोनों गांवों के बीच झगड़े और कानूनी परेशानियों की वजह से, भारतीय रेलवे ने उस स्टेशन के नाम की प्लेट से ‘रेनागर’ नाम को अस्थायी रूप से हटा दिया था.

उस दिन से आज तक वहां कोई नाम की प्लेट नहीं लगाई गई है. नाम की प्लेट नहीं होने के बावजूद, जब यात्री टिकट लेते हैं तो ‘रेयनागर’ नाम से ही टिकट मिलती है.
About the Author

Rajvant Prajapati
With more than 4 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-india-railway-unique-station-without-name-know-the-location-in-hindi-10014294.html

















