Last Updated:
Valentine Date Ideas: वैलेंटाइन डे आते ही हर किसी के मन में यही सवाल होता है कि अपने पार्टनर के साथ ऐसा क्या किया जाए जो दिन को खास बना दे, लेकिन जेब पर ज्यादा भारी भी न पड़े. महंगे होटल और फैंसी रेस्टोरेंट हर बार जरूरी नहीं होते, कई बार सादगी में ही सबसे ज्यादा प्यार छिपा होता है. अगर आप भी इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं, वो भी कम खर्च में, तो दिल्ली-एनसीआर आपके लिए परफेक्ट जगह है.

यहां सिर्फ मॉडर्न कैफे ही नहीं, बल्कि शांत पार्क, खूबसूरत झीलें, ऐतिहासिक जगहें और ओपन स्पेस भी हैं, जहां आप खुलकर बातें कर सकते हैं, टहल सकते हैं और साथ में अच्छे पल जी सकते हैं. खास बात यह है कि इन जगहों पर जाने के लिए आपको बड़ी प्लानिंग या ज्यादा बजट की जरूरत नहीं होती. बस थोड़ा सा टाइम और सही जगह का चुनाव काफी है. अगर आप इस वैलेंटाइन डे को यादगार बनाना चाहते हैं, तो नीचे दी गई इन 7 जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें.

1. ओखला वाटरफ्रंट नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर स्थित ओखला वाटरफ्रंट सनसेट के लिए जाना जाता है. यहां का शांत माहौल कपल्स को काफी पसंद आता है. अगर आप और आपके पार्टनर को लंबी बातें करना और साथ टहलना अच्छा लगता है, तो यह जगह एकदम सही है. सूर्यास्त के समय यहां की हवा और नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता.

2. इंद्रप्रस्थ पार्क इंद्रप्रस्थ पार्क का जापानी स्टाइल गार्डन अभी भी कई लोगों के लिए अनजान है. यहां रंग-बिरंगे फूल, पत्थर और अलग ही तरह की वाइब देखने को मिलती है. नेचर लवर्स और फोटो के शौकीन कपल्स के लिए यह जगह परफेक्ट है. यहां की शांति आपके वैलेंटाइन डे को और भी खास बना सकती है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

3. कनॉट प्लेस (CP) कनॉट प्लेस दिल्ली की सबसे पॉपुलर और हप्पेनिंग जगहों में से एक है. यहां आप कैफे डेट कर सकते हैं, स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं और चाहें तो शॉपिंग भी कर सकते हैं. हर बजट के ऑप्शन मिलने की वजह से यह कपल्स के लिए हमेशा से फेवरेट स्पॉट रहा है.

4. संजय झील अगर आप भीड़ से दूर शांति चाहते हैं, तो संजय झील एक बेहतरीन ऑप्शन है. झील के किनारे वॉक करना, बोटिंग करना और नेचर के बीच समय बिताना कपल्स को काफी सुकून देता है. यहां का माहौल रिलैक्स करने के लिए बिल्कुल सही है.

5. साइबर हब, गुरुग्राम मॉडर्न और स्टाइलिश डेट के लिए साइबर हब शानदार जगह है. यहां कई कैफे, रेस्टोरेंट और म्यूजिक स्पॉट्स हैं. अगर आप वैलेंटाइन डे पर नाइट आउट या पार्टी का प्लान बना रहे हैं, तो यह जगह आपको निराश नहीं करेगी.

6. सुंदर नर्सरी लोधी रोड के पास स्थित सुंदर नर्सरी कपल्स के लिए एक शांत और खूबसूरत जगह है. हरियाली, ओपन स्पेस और साफ-सुथरा माहौल इसे खास बनाता है. यहां पिकनिक स्टाइल डेट भी प्लान की जा सकती है, जो कम खर्च में शानदार अनुभव देती है.

7. लोधी गार्डन लोधी गार्डन हमेशा से कपल्स की पसंदीदा जगहों में शामिल रहा है. यहां घूमते हुए ऐतिहासिक ढांचे देखना और हरियाली के बीच समय बिताना बेहद अच्छा लगता है. सुबह या शाम, दोनों समय यह जगह वैलेंटाइन डेट के लिए परफेक्ट है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-valentine-day-2026-where-to-go-on-14-february-in-delhi-best-places-for-couples-ws-e-10133008.html







