Home Travel Which river known as golden river, स्वर्णरेखा नदी भारत की गोल्ड रिवर...

Which river known as golden river, स्वर्णरेखा नदी भारत की गोल्ड रिवर क्यों है जानिए इसकी खासियत.

0
0


Last Updated:

Which river known as golden river: स्वर्णरेखा नदी झारखंड से निकलकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल से बहती है, इसे गोल्ड रिवर कहा जाता है क्योंकि इसकी रेत में सोने के कण मिलते हैं और यह सांस्कृतिक रूप से भी खास है.

ख़बरें फटाफट

भारत की इस नदी को कहते हैं सोने की नदी, जान लें लोकेशन, खूबसूरत मिलेगा नजारायहां है सोने की नदी. Photo – @rohit_kumar

भारत में कई नदियां अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए जानी जाती हैं, लेकिन कुछ नदियां अपनी अनोखी खासियत के कारण भी मशहूर हैं. ऐसी ही एक नदी है सुबर्णरेखा नदी, जिसे भारत की गोल्ड रिवर यानी सोने की नदी कहा जाता है. इस नदी का नाम ही इसकी पहचान को बयां करता है. स्वर्णरेखा का अर्थ होता है सोने की लकीर या सोने की धारा. यही वजह है कि यह नदी देश की सबसे खास नदियों में गिनी जाती है.

स्वर्णरेखा नदी का उद्गम झारखंड की राजधानी रांची के पास नागड़ी क्षेत्र से होता है. यह एक वर्षा आधारित नदी है, जो कुल लगभग 474 किलोमीटर का सफर तय करती है. झारखंड से निकलने के बाद यह ओडिशा और फिर पश्चिम बंगाल से होकर बहती हुई सीधे बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है. तीन राज्यों से गुजरने वाली यह नदी अपने साथ अलग-अलग भौगोलिक और सांस्कृतिक रंग समेटे चलती है, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं.

इस नदी को गोल्ड रिवर कहे जाने के पीछे सबसे बड़ी वजह इसके रेतीले तल में पाए जाने वाले सोने के कण हैं. सदियों पहले से स्वर्णरेखा नदी की रेत में छोटे-छोटे सोने के कण मिलने की बातें प्रचलित रही हैं. आज भी नदी के किनारे रहने वाले कुछ स्थानीय समुदाय पारंपरिक तरीकों से रेत छानकर प्लेसर गोल्ड यानी कच्चे सोने के बेहद बारीक कण निकालते हैं. यही कारण है कि इस नदी का नाम और पहचान सोने से जुड़ी हुई है.

View this post on Instagram




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-subarnarekha-river-mystery-gold-particles-in-sand-surprise-everyone-ws-kl-10011450.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here