Wings India 2026: भारत एक बार फिर ग्लोबल एविएशन प्लेटफार्म पर अपनी मजबूत दस्तक देने जा रहा है. जी हां, यह दस्तक विंग्स इंडिया 2026 के जरिए होगी, जिसकी गिनती एशिया के सबसे बड़े सिविल एविएशन इवेंट के तौर पर होगी. विंग्स इंडिया 2026 का आयोजन 28 से 31 जनवरी 2026 तक हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर होने वाला है. इस चार दिवसीय आयोजन की शुरूआत एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ होगी, जिसमें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू सहित विदेशों से आए कई खास मेहमान और एविएशन इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल होंगे.
सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के अनुसार, इस बार विंग्स इंडिया 2026 की थीम इंडियन एविएशन: पेविंग द फ्यूचर – फ्रॉम डिजाइन टू डिप्लॉयमेंट, मैन्युफैक्चरिंग टू मेंटेनेंस, इन्क्लूसिविटी टू इनोवेशन एंड सेफ्टी टू सस्टेनेबिलिटी रखा गया है. आसान शब्दों में कहें तो यह विंग्स इंडिया में एयरक्राफ्ट्स की डिजाइन से लेकर डिप्लॉयमेंट तक, उनकी मैन्युफैचरिंग से लेकर मेंटेनेंस तक और इनोवेशन से लेकर सेफ्टी तक हर मुद्दे पर खुलकर बातचीत होगी. साथ ही, इस आयोजन के दौरान पैसेंजर्स को बेहतर और किफायती फ्लाइंग एक्सपीरियंस मुहैया कराने के लिए नए रास्तों को तलाश की जाएगी.
दुनिया देखेगी भारत की बढ़ती एविएशन पावर
मिनिस्ट्री के अनुसार, विंग्स इंडिया 2026 का मकसद भारत की तेजी से बढ़ती एविएशन कैपेसिटी, ग्लोबल पार्टनरशिप और फ्यूचर प्लांस को दुनिया के सामने रखना है. भारत आज दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते एविएशन मार्केट्स में से एक है. नए एयरपोर्ट्स, नई एयरलाइंस, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबल फ्यूल जैसे क्षेत्रों में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है. यह आयोजन उसी प्रोग्रेस की झलक पेश करेगा. इस आयोजन में एक बड़ा इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस भी होगा, जिसमें 13 अलग-अलग टॉपिक्स पर सेशंस आयोजित किए जाएंगे.
ग्लोबल लेवल का होगा यह एविएशन कॉन्फ्रेंस
विंग्स इंडिया 2026 में एयरपोर्ट डेवलपमेंट, एयरक्राफ्ट लीजिंग, हेलिकॉप्टर सर्विसेज, एयरलाइंस, वुमन पार्टिसिपेशन, मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल (एमआरओ), एयर कार्गो, बिजनेस एविएशन, स्मॉल एयरक्राफ्ट, एयरक्राफ्ट कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ), फ्लाइंग ट्रेनिंग, स्किल डेवलपमेंट, एडवांस्ड एयर मोबिलिटी और ड्रोन जैसे अहम टॉपिक्स पर बात होगी. इसके अलावा ग्लोबल सीईओ फोरम और मिनिस्टीरियल प्लेनरी सेशन भी होंगे, जहां दुनिया भर से आए पॉलिसी मेकर्स और इंडस्ट्री लीडर्स भविष्य की स्ट्रैटेजीज पर चर्चा करेंगे.
20 देशों का ऑफिशियल डेलिगेशंस लेगा हिस्सा
विंग्स इंडिया 2026 में 20 से अधिक देशों के ऑफिशियल डेलिगेशंस हिस्सा लेंगे. कई देशों से मिनिस्टर लेवल के प्रतिनिधि और सीनियर गवर्नमेंट ऑफिशियल्स भी मौजूद रहेंगे. इससे इंटरनेशनल कोलैबोरेशन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. भारतीय स्टेट्स की एक्टिव पार्टिसिपेशन भी इस आयोजन की खास पहचान होगी. स्टेट गवर्नमेंट्स अपने यहां हो रहे एयरपोर्ट डेवलपमेंट, इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज़ और एविएशन-बेस्ड इकनॉमिक डेवलपमेंट की प्लानिंग्स भी पेश करेंगी.
एयर शो और एयरक्राफ्ट्स का होगा शानदार प्रदर्शन
विंग्स इंडिया 2006 का एक बड़ा अट्रैक्शन स्टैटिक एयरक्राफ्ट डिस्प्ले और एयर शो होगा. अलग-अलग तरह के एयरक्राफ्ट्स को जमीन पर और आसमान में देखा जा सकेगा. भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम का रोमांचक एरियल परफॉर्मेंस दर्शकों के लिए खास अट्रैक्शन रहेगा.
विंग्स इंडिया 2006 से जुड़ी कुछ खास बातें
- विंग्स इंडिया 2026 में एविएशन जॉब फेयर का आयोजन भी किया जाएगा, जहां एविएशन कंपनियां युवाओं और स्किल्ड प्रोफेशनल्स से सीधे जुड़ेंगी. इससे युवाओं को एम्प्लॉयमेंट और करियर अपॉर्च्युनिटीज़ मिलेंगी.
- इसके साथ ही स्टूडेंट्स के लिए एक स्पेशल सिविल एविएशन इनोवेशन चैलेंज आयोजित किया जाएगा. इसका मकसद युवाओं में इनोवेशन, प्रॉब्लम सॉल्विंग और इंडस्ट्री-बेस्ड थिंकिंग को बढ़ावा देना है.
- कार्यक्रम में भारत की समृद्ध कल्चरल हेरिटेज को दर्शाने वाले कल्चरल प्रोग्राम्स भी होंगे, जो फॉरेन गेस्ट्स को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराएंगे.
- इसके अलावा एक प्रतिष्ठित अवार्ड सेरेमनी का आयोजन भी होगा, जिसमें सिविल एविएशन सेक्टर में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा.
अपने विशाल स्वरूप, विविध प्रोग्राम्स और स्ट्रैटेजिक विजन के साथ विंग्स इंडिया 2026 भारत के एविएशन सेक्टर के लिए एक हिस्टोरिक इवेंट साबित होने जा रहा है. यह न केवल भारत की एविएशन ग्रोथ स्टोरी को दुनिया के सामने रखेगा, बल्कि ग्लोबल पार्टनरशिप, इनोवेशन और सस्टेनेबल फ्यूचर की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित होगा. – सिविल एविएशन मिनिस्ट्री
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/nation/ministry-of-civil-aviation-wings-india-2026-will-decide-indian-aviation-future-changes-can-passengers-expect-10079067.html







