Home Travel Winter camping tips। सर्दियों में कैंपिंग की टिप्स

Winter camping tips। सर्दियों में कैंपिंग की टिप्स

0
1


Last Updated:

Winter Camping Tips: सर्दियों का मौसम अपने आप में बेहद खास होता है. ठंडी हवा, बर्फीली वादियां और पहाड़ों की नाजुक सुंदरता इसे और भी आकर्षक बना देती है. ऐसे में अगर आप दोस्तों या परिवार के संग पहाड़ों पर कैंपिंग करने का सोच रहे हैं, तो यह अनुभव जीवनभर याद रहने वाला हो सकता है, लेकिन ठंड और मौसम की मार के कारण यह सफर आरामदायक बनाने के लिए कुछ खास तैयारियां करनी पड़ती हैं. बहुत से लोग सिर्फ रोमांच और ट्रिप की तस्वीरों के बारे में सोचते हैं, लेकिन असली मजा तभी आता है जब आपकी ट्रिप आरामदायक और सुरक्षित हो. पहाड़ों पर सर्दियों में कैंपिंग करना मजेदार है, लेकिन इसके लिए सही गियर और कुछ छोटी-छोटी सावधानियों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, अगर आप ये बातें फॉलो करेंगे, तो न केवल आप ठंड से बचेंगे बल्कि रात के समय भी पूरी तरह से कम्फर्टेबल रह पाएंगे.

Winter camping tips

सर्दियों में पहाड़ी कैंपिंग मजेदार और यादगार हो सकती है, अगर आप सही टेंट, मोटी शीट, स्लीपिंग बैग, खाने-पीने का सामान और गर्म कपड़े साथ रखें. बोन फायर से ट्रिप और भी आरामदायक बनती है. इन पांच टिप्स से आपकी ट्रिप सुरक्षित और स्मूथ रहेगी. इस आर्टिकल में हम आपको पांच मुख्य टिप्स बताएंगे, जिनको अपनाकर आपकी सर्दियों की पहाड़ी ट्रिप स्मूथ और यादगार बन जाएगी. चाहे वह टेंट का चुनाव हो, सही बिस्तर की तैयारी, या गर्म रहने के उपाय सभी बातें आपके लिए मददगार साबित होंगी.

Winter camping tips

1. टेंट मजबूत हो पहाड़ों पर कैंपिंग का सबसे पहला और अहम हिस्सा है सही टेंट. सर्दियों में तेज हवा और बर्फ से बचने के लिए मजबूत टेंट बेहद जरूरी है. हमेशा ऐसी जगह से टेंट खरीदें जो टिकाऊ और हवा-बारिश से बचाने वाला हो. हल्के या सस्ते टेंट इस मौसम में काम नहीं आते और आपके मजे को खराब कर सकते हैं. टेंट लगाने से पहले उसकी जगह चुनना भी जरूरी है. ऐसी जगह चुनें जो हवा के ज्यादा संपर्क में न हो और पानी जमने या बर्फ गिरने का खतरा कम हो, अगर आप इसे सही तरीके से सेट करेंगे, तो रात भर गर्म रहना आसान होगा और आपको कोई परेशानी नहीं होगी.

Winter camping tips

2. जमीन पर मोटी लेयर शीट टेंट लगाते समय उसके नीचे मोटी लेयर वाली शीट बिछाना बहुत जरूरी है. इससे न केवल जमीन की नमी और ठंड से बचाव होता है, बल्कि आपके गद्दे या बिस्तर भी सूखे रहते हैं, अगर आप सीधे बर्फ या गीली जमीन पर सोते हैं, तो ठंड जल्दी लगने लगती है और नींद में खलल पड़ता है. मोटी लेयर वाली शीट इसे रोकती है और आरामदायक नींद सुनिश्चित करती है. इसके ऊपर ही गद्दा और स्लीपिंग बैग रखें.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

Winter camping tips

3. स्लीपिंग बैग का इस्तेमाल स्लीपिंग बैग सर्दियों की पहाड़ी ट्रिप में सबसे जरूरी चीजों में से एक है. इसे अंदर जाकर खुद को पूरी तरह से ढक सकते हैं और ठंड से बचाव कर सकते हैं. स्लीपिंग बैग हल्का और आसानी से पैक होने वाला होना चाहिए. बाजार में ऐसी कई क्वालिटी की बैग उपलब्ध हैं जो काफी गर्म रहती हैं और वजन में भी ज्यादा भारी नहीं होती. इसे हमेशा अपने टेंट में इस्तेमाल करें, खासकर रात के समय.

Winter camping tips

4. खाने-पीने की चीजें साथ रखें पहाड़ों पर कई बार खाने-पीने की चीजें आसानी से उपलब्ध नहीं होती. इसलिए अपने पास पर्याप्त मात्रा में खाना और पानी रखना जरूरी है. छोटा पोर्टेबल चूल्हा या गैस स्टोव साथ रखने से आप गर्म खाना आसानी से बना सकते हैं. स्नैक्स, चॉकलेट, सूखे मेवे और गर्म ड्रिंक्स जैसे चाय या कॉफी आपके लिए रात के समय बहुत काम आएंगे. यह न केवल भूख मिटाएंगे बल्कि ऊर्जा भी बनाए रखेंगे.

Winter camping tips

5. कपड़े पहनकर सोएं और बोन फायर करें सर्दियों में टेंट के अंदर भी ठंड लग सकती है. इसलिए हमेशा गर्म कपड़े पहनकर ही सोएं. अतिरिक्त स्वेटर, मोज़े और ऊनी टोपी मददगार साबित होंगे.

Winter camping tips

इसके अलावा, बोन फायर का मजा लेना भी यादगार अनुभव बनाता है. शाम के समय थोड़ी लकड़ियां जमा करके आग जलाने से न केवल गर्मी मिलती है, बल्कि माहौल भी बहुत सुंदर बन जाता है. ध्यान रखें कि सोने से पहले आग पूरी तरह बुझा दें.

homelifestyle

पहाड़ों में सर्दियों की कैंपिंग करने जा रहे? 5 टिप्स जान लीं तो ट्रिप होगी सेफ


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-winter-mountain-camping-tips-cozy-safe-trip-pahadon-me-camping-tips-ws-e-10086349.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here