Wednesday, February 4, 2026
31 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

World oldest river, Finke River Australia । ऑस्ट्रेलिया की फिंके नदी दुनिया की सबसे पुरानी नदी, 400 मिलियन साल पुरानी


Last Updated:

World Oldest River: फिंके नदी को दुनिया की सबसे पुरानी नदी माना जाता है, जिसकी उम्र 300 से 400 मिलियन साल है. यह नदी डायनासोर से भी पहले की है और आज भी ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है. यह साल भर नहीं बहती, बल्कि ज्यादातर समय सूखी रहती है और बारिश में जीवंत हो जाती है. इसका नदी तंत्र वैज्ञानिकों के लिए बेहद खास और रहस्यमयी माना जाता है. फिंके नदी के किनारे हाइकिंग, कैंपिंग और नेचर एक्सप्लोर करने का अनोखा अनुभव मिलता है.

a

World Oldest River: जब हम इतिहास की बात करते हैं, तो अक्सर हमारी कल्पना कुछ हजार या लाख साल पीछे तक ही जाती है. लेकिन धरती पर कुछ ऐसी चीजें भी मौजूद हैं, जो करोड़ों साल पुरानी हैं और आज भी हमारे सामने मौजूद हैं. ऐसी ही एक है दुनिया की सबसे पुरानी नदी, जो डायनासोर से भी पहले की मानी जाती है. आज के समय में जब नदियां सूखने और रास्ते बदलने की खबरें आम हैं, तब यह जानना वाकई हैरान कर देता है कि एक नदी 300 से 400 मिलियन सालों से अपना अस्तित्व बनाए हुए है. यह कहानी है ऑस्ट्रेलिया की फिंके नदी की, जिसे वहां की स्थानीय अरेंते भाषा में लारापिंटा भी कहा जाता है. (फोटो क्रेडिट इंस्टाग्राम: Northern Territory – Australia)

a

डायनासोर ट्रायसिक पीरियड में रहते थे, यानी करीब 252 मिलियन से 201 मिलियन साल पहले. इसके बाद जुरासिक काल आया और फिर एक बड़े मास एक्सटिंक्शन इवेंट में डायनासोर धरती से खत्म हो गए. वैज्ञानिकों का मानना है कि इस घटना में धरती की 70 से 80 प्रतिशत प्रजातियां खत्म हो गई थीं. समुद्री जीव, बड़े उभयचर और कई गैर डायनासोर सरीसृप भी इसमें शामिल थे. लेकिन इसके बावजूद धरती के महासागर और कुछ नदियां बची रहीं. अगर ऐसा नहीं होता, तो शायद हम आज फिंके नदी के बारे में कभी जान ही नहीं पाते. (फोटो क्रेडिट इंस्टाग्राम: Northern Territory – Australia)

a

वैज्ञानिकों ने मौसम से होने वाले क्षरण, भूगर्भीय रिकॉर्ड और रेडियोन्यूक्लाइड सेडिमेंट्स का अध्ययन करके यह अनुमान लगाया है कि फिंके नदी का सिस्टम डेवोनियन या कार्बोनिफेरस काल का है. यानी इसकी उम्र करीब 300 से 400 मिलियन साल मानी जाती है. यही वजह है कि इसे दुनिया की सबसे पुरानी नदी का दर्जा दिया जाता है. (फोटो क्रेडिट इंस्टाग्राम: Northern Territory – Australia)

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

a

फिंके नदी ऑस्ट्रेलिया के मध्य हिस्से में बहती है. यह नॉर्दर्न टेरिटरी और साउथ ऑस्ट्रेलिया के इलाकों से होकर गुजरती है. इसका उद्गम मैकडॉनेल रेंजेस में होता है. यह नदी न सिर्फ दुनिया की सबसे पुरानी नदी मानी जाती है, बल्कि यह लेक आयर बेसिन की चार अहम जलधाराओं में से एक भी है. इसका नदी तंत्र करीब 640 किलोमीटर तक फैला हुआ है और जब बाढ़ आती है, तो यह दूरी 750 किलोमीटर तक पहुंच जाती है और लेक आयर तक पानी ले जाती है. (फोटो क्रेडिट इंस्टाग्राम: Northern Territory – Australia)

a

दिलचस्प बात यह है कि इतनी पुरानी होने के बावजूद फिंके नदी साल भर नहीं बहती. इस इलाके की जलवायु काफी शुष्क है, जिसकी वजह से नदी ज्यादातर समय सूखी रहती है. कई महीनों तक यह सिर्फ छोटे छोटे पानी के गड्ढों की एक श्रृंखला जैसी दिखाई देती है. लेकिन जब बारिश होती है, तब यही नदी अचानक जीवन से भर जाती है.

a

फिंके नदी का सिस्टम वैज्ञानिकों के लिए भी किसी पहेली से कम नहीं है. यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के जियोमॉर्फोलॉजिस्ट विक्टर बेकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि यह नदी एक क्रॉस एक्सियल ड्रेनेज सिस्टम का हिस्सा है. इसका मतलब यह है कि यह नदी चट्टानों और भूगर्भीय संरचनाओं के समानांतर बहने के बजाय उन्हें काटते हुए आगे बढ़ती है.

a

उन्होंने यह भी समझाया कि आमतौर पर नदियां मजबूत चट्टानों जैसे क्वार्टजाइट के साथ साथ बहती हैं, लेकिन फिंके नदी इन खनिज संरचनाओं को काटते हुए मैकडॉनेल रेंजेस से गुजरती है. वैज्ञानिकों का मानना है कि यह नदी उस समय से मौजूद थी, जब पहाड़ बनने की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई थी. जैसे जैसे धरती की परतें ऊपर उठती गईं, नदी ने अपना रास्ता नीचे की ओर काटते हुए बनाए रखा. इसी प्रक्रिया को एंटीसिडेंस कहा जाता है.

a

इतिहास और विज्ञान के बाद अब बात करते हैं इस नदी से जुड़े रोमांच और अनुभवों की. फिंके नदी के किनारे एडवेंचर पसंद करने वाले लोग लारापिंटा ट्रेल पर कैंपिंग और हाइकिंग करना पसंद करते हैं. यह ट्रेल पैदल ही तय की जाती है और यहां किसी भी तरह के वाहन की अनुमति नहीं है. लाल रंग की बलुआ पत्थर की चट्टानें, उनके बीच बसे पानी के गड्ढे और ताड़ के पेड़ इस इलाके को बेहद खूबसूरत बना देते हैं.

a

यह ट्रेल डैवनपोर्ट और ऑर्मिस्टन के जंक्शन के पास से शुरू होती है. यहां टी ट्री की झाड़ियां, बुलरश और घने सरकंडों की भरमार देखने को मिलती है. नदी और आसपास के इलाकों में वनस्पतियों और जीव जंतुओं की विविधता भी काफी समृद्ध है.

a

क्योंकि यहां वाहन नहीं चलते, इसलिए लोगों को वॉकिंग और कैंपिंग फीस देनी होती है. मल्टी डे टूर की बुकिंग ऑनलाइन भी की जा सकती है. फिंके रिवर ट्रेलहेड और लारापिंटा ट्रेल के सेक्शन 10 और 11 में एंट्री फीस वयस्कों के लिए करीब 10 से 60 ऑस्ट्रेलियन डॉलर और बच्चों के लिए 5 से 30 ऑस्ट्रेलियन डॉलर तक होती है. यह फीस आपके ट्रिप की अवधि और ग्रुप के साइज पर भी निर्भर करती है.

a

अगर कोई फिंके गॉर्ज को एक्सप्लोर करना चाहता है, तो वहां खास तरह की हाई क्लीयरेंस फोर व्हील ड्राइव जीप्स किराए पर मिलती हैं. लोग यहां पैदल चलना, लंबी हाइकिंग करना, तारों भरे आसमान के नीचे कैंपिंग करना और पक्षियों को देखना बेहद पसंद करते हैं. यह जगह न सिर्फ इतिहास से जुड़ने का मौका देती है, बल्कि प्रकृति के बेहद शांत और कच्चे रूप को भी करीब से देखने का अनुभव कराती है.

homelifestyle

डायनासोर से भी पुरानी है दुनिया की सबसे पुरानी नदी, जानिए कहां बहती है


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-world-oldest-river-finke-river-australia-older-than-dinosaurs-history-adventure-ws-kl-10077524.html

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img