Last Updated:
World Smallest Mountain: सोशल मीडिया पर इन दिनों दुनिया के सबसे छोटे माउंटेन की तस्वीर खूब वायरल हो रही है. इसका नाम माउंट पाल्ट्री और ऊंचाई 7Cm बताया गया है. आपने भी जरूर इसे लाइक और अपने दोस्तों के साथ शेयर किया होगा. लेकिन यदि आप इस जानकारी को सच मान रहे हैं, तो ये लेख जरूर पढ़ें.

क्या माउंट पाल्ट्री है दुनिया का सबसे छोटा माउंटेन- इसका कोई प्रमाणित भौगोलिक रिकॉर्ड नहीं है. यह नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्टों में ही दिखाई देता है. किसी भी ऑफिशियल पेपर और साइट पर इसका को डेटा नहीं उपलब्ध है.

दुनिया का सबसे छोटा माउंनेट कौन-सा है- वर्ल्ड एट्लास के मुताबिक, दुनिया का सबसे छोटा माउंटेन विक्टोरिया में स्थित माउंट वाइचेप्रूफ है. ये ऑस्ट्रेलिया का सबसे छोटा आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त माउंटेन है. यह माउंटेन लगभग मैदान से 42-43 मीटर ऊपर स्थित है.

सिर्फ 5-10 मिनट का ट्रैक- वाइचेप्रूफ में रहने वाले लोग खुद को वाइचेप्रूफाइट्स कहते हैं. यह शहर अपने छोटे से माउंटेन को अपना गर्व मानता है. इसकी खूबसूरती अनोखी है, साथ ही इस पर चढ़ने के लिए आपको घंटों ट्रैक करने की जरूरी नहीं पड़गी. आप लगभग 5-10 मिनट में माउंट वाइचेप्रूफ की चोटी तक पैदल जा सकते हैं.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

इसे माउंटेन क्यों कहा जाता है- भले ही माउंटेन का नाम सुनते ही दिमाग में खड़े और कोसो दूर तक फैले ऊंचे विशाल पर्वत श्रृंखलाएं की तस्वीर बनने लगती है. लेकिन इसके विपरीत दुनिया माउंटेन भी अस्तिव में है, जिसकी कल्पना आपने नहीं की होगी. हालांकि इसे माउंटेन इसलिए कहा गया है क्योंकि ये यह एक समतल भूभाग में स्थित एक विशिष्ट, चट्टानी ग्रेनाइट का खड़ा भूभाग है.

माउंट एवरेस्ट पर यहां से ज्यादा भीड़- दुनिया का सबसे छोट माउंटेन के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है. और यही कारण है कि सबसे ऊंचे माउंनेट माउंट एवरेस्ट पर वाइचेप्रूफ से ज्यादा लोग समिट कर चुके हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-which-is-the-world-smallest-mountain-know-the-truth-about-mount-paltry-viral-on-social-media-ws-l-10028964.html







