Last Updated:
World Largest River Island: दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड भारत में है. ज्यादातर लोग इस बारे में नहीं जानते हैं, इसलिए यहां भीड़भाड़ बहुत ही कम है. ऐसे में यदि आप शोरगुल से दूर नेचर में खोने के लिए कोई ऑफ बीट डेस्टिनेशन खोज रहे हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.

भारत के असम राज्य में स्थित माजुली दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड है. यह ब्रह्मपुत्र नदी के बीच बसा हुआ है और अपनी संस्कृति, प्रकृति और आध्यात्मिक विरासत के लिए जाना जाता है.

माजुली का क्षेत्रफल मौसम के अनुसार बदलता रहता है. बारिश और बाढ़ के समय यह 475 से 880 वर्ग किलोमीटर के बीच फैलता है.ब्रह्मपुत्र नदी की धारा के बदलाव से यह आइलैंड सैकड़ों साल पहले बना था. इसे अक्सर असमिया संस्कृति का “जीता-जागता संग्रहालय” कहा जाता है.

माजुली में 30 से ज्यादा वैष्णव मठ हैं. इनकी स्थापना 15वीं शताब्दी में संत श्रीमंत शंकरदेव और उनके शिष्य माधवदेव ने की थी. ये सत्र आज भी असम की सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखे हुए हैं.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

यहां सत्रिया नृत्य और संगीत सिखाया जाता है, जिसे भारत के शास्त्रीय नृत्यों में शामिल किया गया है. इसके अलावा रास लीला में इस्तेमाल होने वाले मुखौटे बनाना, हथकरघा बुनाई और मिट्टी के बर्तन बनाना भी यहां की खास पहचान है.

रास लीला और भाओना जैसे त्योहारों के समय माजुली एक बड़े मंच में बदल जाता है. इन आयोजनों में भक्ति, संगीत और कला का सुंदर संगम देखने को मिलता है. देश-विदेश से लोग इन्हें देखने आते हैं.

प्रकृति प्रेमियों के लिए भी माजुली किसी स्वर्ग से कम नहीं है. सर्दियों में यहां दूर-दूर से आने वाले पक्षी दिखाई देते हैं, जैसे पेलिकन, स्टॉर्क और साइबेरियन क्रेन. हरे-भरे धान के खेत और शांत वातावरण मन को सुकून देता है. साइकिल से गांवों के बीच घूमना और तितली देखना टूर का सबसे अच्छा मूवमेंट होता है.

लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अगर बाढ़ के मामले नहीं रुके तो आने वाले समय में माजुली का बड़ा हिस्सा खत्म हो सकता है. इससे न केवल जमीन, बल्कि सदियों पुरानी कला और लोगों की आजीविका भी खतरे में है.

माजुली पहुंचने के लिए ज्यादातर यात्री जोरहाट से फेरी लेते हैं. यह यात्रा ब्रह्मपुत्र नदी के सुंदर नजारों से भरी होती है. माजुली, गुवाहाटी से लगभग 350 किलोमीटर पूर्व में स्थित है.यहां आप लोकल्स के घरों में स्टे कर सकते हैं, मुखौटा बनाने और बुनाई जैसे पारंपरिक काम सीख सकते हैं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-world-largest-river-island-with-a-centuries-old-connection-to-sanatan-dharma-best-place-to-feel-nature-ws-l-10055373.html

















