Home Uncategorized अच्छा या बुरा, कैसा होता है पितृ पक्ष में जन्‍मे बच्‍चों का...

अच्छा या बुरा, कैसा होता है पितृ पक्ष में जन्‍मे बच्‍चों का भविष्‍य? उज्जैन के पंडित से जानें Children born in Pitru Paksha are special know from Ujjain Pandit about their fate and nature

0
5


उज्जैन. हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से लेकर आश्विन मास की अमावस्या तक पितृ पक्ष रहता है. हिंदू धर्म में पितृ पक्ष विशेष महत्व रखता है. इस दौरान पितरों की शांति के लिए तर्पण श्राद्ध और पिंडदान किया जाता है. इस साल पितृपक्ष 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रहेगा. ऐसे तो श्राद्ध पक्ष में किसी भी अच्छे काम को करने की मनाही होती है. शास्त्रों में पितृ पक्ष के दौरान पैदा होने वाले बच्‍चों को लेकर कुछ खास बातें बताई गई हैं. आइए जानते हैं उज्जैन के पंडित आंनद भारद्वाज से कि पितृ पक्ष में जन्‍मे बच्‍चों का भाग्य और भविष्‍य कैसा होता है.

ज्योतिषियों के अनुसार, वैसे तो पितृ पक्ष के समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं, परंतु इन दिनों जन्म लेने वाले बच्चे शुभ और बेहद भाग्यशाली होते हैं. पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चों पर पितरों की विशेष कृपा रहती है. मान्यता है कि ऐसे बच्चे अपने ही कुल के पूर्वज होते हैं. ये बच्चे परिवार के उत्थान का काम करते हैं. ऐसे बच्चे हमेशा परिवार के लोगों को अहमियत देते हैं

भाग्यशाली होते हैं ऐसे बच्चे

शास्त्रों की मानें तो पितृ पक्ष में जन्मे बच्चे अपने ही कुल के पूर्वज होते हैं. पितरों की कृपा से इनका भविष्य बहुत उज्जवल होता है. पितृ पक्ष में जन्मे बच्चे अपने घर-परिवार से बहुत लगाव रखते हैं. यह बच्चे अपनी उम्र की तुलना में ज्यादा समझदार होते हैं. पितृ पक्ष में जन्मे बच्चे कम उम्र में ही बहुत ज्ञानी हो जाते हैं. इस कारण कहा जाता है कि पितृ पक्ष में जन्मे बच्चों का यश काफी दूर तक फैलता है.

पितृ पक्ष के दौरान चंद्रमा होता है कमजोर
ज्‍योतिष के अनुसार पितृ पक्ष में जन्‍मे बच्‍चों का भविष्‍य उज्‍जवल होता है. वे खूब धन-दौलत के मालिक बनते हैं, जिस भी क्षेत्र में जाएं नाम कमाते हैं. उन्‍हें खूब मान-सम्‍मान भी मिलता है. लेकिन पितृ पक्ष में जन्‍मे कुछ बच्‍चों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है. इस कारण उन्‍हें तनाव, अवसाद झेलना पड़ता है. बेहतर होता है कि चंद्रमा को मजबूत करने के लिए ज्‍योतिषीय उपाय कर लिए जाएं.

FIRST PUBLISHED : September 11, 2024, 13:11 IST

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here