Home Uncategorized अयोध्या और वाराणसी की तरह सजेंगे बाराबंकी में सरयू नदी के घाट,...

अयोध्या और वाराणसी की तरह सजेंगे बाराबंकी में सरयू नदी के घाट, बनेगा बोटिंग क्लब, श्रीलोधेश्वर महादेवा मंदिर की बढ़ेगी सुंदरता

0
8


बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी जनपद के रामनगर स्थित प्राचीन श्रीलोधेश्वर महादेवा मंदिर बहुत ही प्राचीन है. यहां दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को सरयू नदी पर बोटिंग क्लब और घाट बनाया जाएगा. वहीं, जिला अधिकारी  के निर्देश पर इस दिशा में काम तेज कर दिया गया है. इसके अलावा महादेवा से सरयू नदी पर बनने वाले घाट तक एक सड़क भी बनाई जाएगी.

काशी की तर्ज पर बनेगा कॉरिडोर

यहां श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी. वहीं, महादेवा में काशी की तर्ज पर कॉरिडोर का निर्माण कराया जाना है. इसे लेकर प्रक्रिया चल रही है. जमीन की रजिस्ट्री के साथ ही अन्य काम भी चल रहे हैं. यहां सावन के अलावा कजरी तीज पर व अन्य दिनों में भारी संख्या में आकर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक करते हैं.

डीएम ने जमीन का कराया निस्तारण

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महादेवा को काशी की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की थी. इसके बाद से ही इस दिशा में काम शुरू हो गया था. इन दिनों इस काम में और तेजी आई है. इस बीच आने वाली रुकावटों को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गंभीरता से लेते हुए उनका निस्तारण ही नहीं कराया, बल्कि जमीन को लेकर चल रहे विवादों का निस्तारण कराते हुए रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी शुरू कराई. इसका पूरा डीपीआर भी तैयार हो चुका है.

कॉरिडोर को लेकर डीएम ने बताया

वहीं, डीएम सत्येंद्र कुमार ने Bharat.one से बातचीत में बताया कि श्रीलोधेश्वर महादेवा में कॉरिडोर के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है.  इसके साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरयू नदी पर एक घाट और बोटिंग क्लब बनाया जाएगा. इसे लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इस घाट के बन जाने से श्रद्धालुओं को काफी आसानी होगी और अयोध्या की तर्ज पर सरयू नदी में स्नान करने के बाद महादेव में जलाभिषेक भी कर सकेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here