Home Uncategorized इन 2 मंत्रों का रोजाना करें जाप, पढ़ाई में मिलेगी धमाकेदार कामयाबी!

इन 2 मंत्रों का रोजाना करें जाप, पढ़ाई में मिलेगी धमाकेदार कामयाबी!

0
11


ऋषिकेश: आज के समय में बहुत से माता-पिता इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि उनके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है या फिर कड़ी मेहनत के बावजूद उनके नंबर अच्छे नहीं आते हैं. बच्चे भी पढ़ाई और अच्छे नंबरों के दबाव के कारण तनाव महसूस करने लगते हैं. कई बार वे पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी उनकी पढ़ाई में रुकावट आती है. इसका मुख्य कारण एकाग्रता की कमी हो सकती है. ऐसे में, छात्रों को दो मंत्रों का जाप करना चाहिए. इन मंत्रों का जाप करने से छात्रों को पढ़ाई में फोकस और सफलता पाने में मदद मिलती है.यह मानसिक शांति और स्मरण शक्ति को बढ़ाने में भी सहायक है.

Bharat.one के साथ बातचीत के दौरान उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित श्री सच्चा अखिलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी शुभम तिवारी ने बताया कि माता-पिता तो परेशान रहते ही हैं कि उनके बच्चे पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पाते और अच्छे नंबर नहीं ला पाते. वहीं बच्चों में भी तनाव भी रहता है, खासकर जब वे मेहनत करने के बावजूद सफल नहीं हो पाते. इसका मुख्य कारण एकाग्रता की कमी हो सकती है.

मंत्र से बढ़ेगी मानसिक शांति और एकाग्रता 
पुजारी शुभम तिवारी ने बताया कि शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा और अच्छे ग्रेड पाने की दौड़ में छात्र मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में, कुछ मंत्रों का जाप उन्हें मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में मदद कर सकता है. यह माना गया है कि दो खास मंत्रों का नियमित रूप से जाप करने से पढ़ाई में फोकस और सफलता पाने में मदद मिलती है. ये मंत्र हैं – सरस्वती मंत्र और गणेश मंत्र.

सरस्वती मंत्र और गणेश मंत्र
सरस्वती मंत्र (ॐ महासरस्वते नमः)का जाप करने से मां सरस्वती की कृपा मिलती है, जो ज्ञान और बुद्धि की देवी मानी जाती हैं. इस मंत्र के जाप से छात्रों का पढ़ाई में मन लगने लगता है और उनकी स्मरण शक्ति भी बढ़ती है. दूसरा मंत्र है गणेश मंत्र (ॐ गं गणपतये नमः) भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है, यानी वे सभी बाधाओं को दूर करने वाले देवता हैं.इस मंत्र का जाप करने से छात्रों की सभी मुश्किलें दूर होती हैं और उनकी पढ़ाई में आ रही रुकावटें कम होने लगती हैं.अगर छात्र इन दोनों मंत्रों का रोज सुबह और शाम शांत मन से जाप करें, तो इससे उनकी एकाग्रता में सुधार होता है और पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना बढ़ती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here