Last Updated:
Hanuman Jayanti 2025: साल 2025 में हनुमान जयंती 12 अप्रैल को हस्त नक्षत्र में मनाई जाएगी. इस दिन बजरंगबली की पूजा से सुख-समृद्धि और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है.
खास नक्षत्र में होगा हनुमान जयंती का पर्व
ओम प्रयास /हरिद्वार. हनुमान जयंती का पर्व साल में दो बार मनाया जाता है. चैत्र मास की पूर्णिमा और कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को .हनुमान जयंती का पर्व मनाने से डर से मुक्ति मिलने के साथ सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होते हैं. साल 2025 में चैत्र मास की पूर्णिमा 12 अप्रैल शनिवार के दिन आ रही है. इस दिन बजरंगबली की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. जिससे जीवन में सुख शांति, सुख समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है. साल 2025 में चैत्र पूर्णिमा के दिन होने वाली हनुमान जयंती का पर्व खास नक्षत्र में होगा. सभी 28 नक्षत्रों में यह नक्षत्र बेहद ही खास और विशेष लाभ प्रदान करने वाला है. इस नक्षत्र में यदि कोई भी कार्य किया जाए तो उसमें सफलता मिल जाती है.
साल 2025 में चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती का पर्व किस नक्षत्र में मनाया जाएगा, इसकी ज्यादा जानकारी देते हुए पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि हनुमान जयंती का पर्व साल में दो बार मनाया जाता है. हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की पूजा पाठ पूजा अर्चना बजरंग बाण का पाठ हनुमान चालीसा आदि का पाठ करने से जीवन सुख में और खुशहाल हो जाता है. साल 2025 में चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती का पर्व हस्त नक्षत्र में मनायी जाएगी. सभी 28 नक्षत्रों में विशेष महत्व होता है. इस नक्षत्र में कोई भी कार्य किया जाए, तो उसमें सफलता मिलती है. इस दिन बजरंगबली के व्रत का संकल्प पूजा पाठ, बजरंगबली के 12 नामों का स्मरण, स्तोत्र का पाठ आदि करने से शत्रुओं पर विजय, सभी बाधाओं से मुक्ति, शत्रुओं का नाश, भय से छुटकारा आदि सभी में सफलता प्राप्त होती है.
वह आगे बताते हैं कि त्रेता युग में जब भगवान राम और रावण के बीच युद्ध चल रहा था, तो रावण के सभी योद्धा एक के बाद एक पराजित हो रहे थे. भगवान राम ने रावण के साथ अंतिम युद्ध हस्त नक्षत्र में किया था. हस्त नक्षत्र में ही भगवान राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस नक्षत्र में यदि कोई धार्मिक कार्य मानव कल्याण के लिए किया जाता है तो उसमें साधक को कई गुना लाभ मिलता है. साल 2025 में चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती का पर्व हस्त नक्षत्र में होने से इसका साधकों को कई गुना लाभ मिलेगा.
Note: इस नक्षत्र के बारे में ज्यादा जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















