Home Uncategorized इस बैंक में सोना, चांदी, नोट नहीं फिर भी है बेशकीमती….लोगों के...

इस बैंक में सोना, चांदी, नोट नहीं फिर भी है बेशकीमती….लोगों के कष्ट होते हैं दूर! जानें ऐसा क्या है यहां

0
7


Last Updated:

Janjgir Champa News: आज हम आपको एक ऐसी बैंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां रुपया, पैसा, सोना, चांदी नहीं बल्कि ऐसी चीज जमा की जाती है, जिससे आपके कष्ट दूर हो जाते हैं. ऐसी यहां की मान्यता है, तो चलिए जानते …और पढ़ें

X

श्री

श्री राम नाम बैंक डभरा 

हाइलाइट्स

  • डभरा में राम नाम लिखी कॉपियां जमा करने वाली अनोखी बैंक है!
  • राम नाम लिखने से कष्ट दूर होने की मान्यता है!
  • बैंक की 136 शाखाएं हैं, मुख्य शाखा अयोध्या में है!

जांजगीर चांपा:- नगर पंचायत डभरा के वार्ड नंबर 1 के सीताराम छाया परिसर में एक ऐसी अनोखी बैंक है, जहां रुपए, पैसे, सोना और चांदी जमा नहीं होता, बल्कि यहां सीताराम और राम- राम नाम लिखी कॉपियां जमा की जाती हैं. आपको बता दें, डभरा में अंतरराष्ट्रीय श्री सीता राम नाम बैंक राम भक्त बालेश्वर शर्मा द्वारा 13 जुलाई 2022 से चलाई जा रही है. इस बैंक से कई श्रद्धालु जुड़े हुए हैं. मान्यता है, कि राम नाम लिखने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं.

बैंक संचालक ने दी जानकारी
डभरा निवासी और राम नाम बैंक डभरा के संचालक बालेश्वर शर्मा ने बताया, कि विश्व भर में इस बैंक की कुल 136 शाखाएं संचालित हैं, जिसमें से एक शाखा डभरा में संचालित हो रही है, यहां श्रद्धालुओं को राम नाम लिखने के लिए पुस्तिका निशुल्क दी जाती है, कोई भी यहां से पुस्तिका लेकर राम नाम लिखकर जमा कर सकता है. वे बताते हैं, ऐसी मान्यता है कि सीताराम, राम- राम लिखने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. इस बैंक से क्षेत्र के 100 से अधिक श्रद्धालु जुड़े चुके हैं.

अयोध्या की मुख्य शाखा से जुड़े हैं बालेश्वर शर्मा
आपको बता दें, बालेश्वर शर्मा अयोध्या की मुख्य शाखा से जुड़े हुए हैं. वह पेशे से एक शिक्षक हैं. वे अपने गुरु नृत्य गोपाल दास महाराज के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय सीताराम नाम बैंक से जुड़कर राम राम की अलख जगा रहे हैं. बता दें सीताराम छाया परिसर में राम और जानकी माता का एक मंदिर भी है, जहां स्वच्छ और शांत वातावरण का आनंद लेने श्रद्धालु पहुंचते हैं.

homedharm

इस बैंक में सोना, चांदी, नोट नहीं फिर भी है बेशकीमती, जानें ऐसा क्या है यहां

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here