Home Uncategorized इस माह में जन्म लेने वाले बच्चे बनते हैं अधिकारी, रहता है...

इस माह में जन्म लेने वाले बच्चे बनते हैं अधिकारी, रहता है ठाठ बाट का राजशाही जीवन, जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

0
1


Last Updated:

Purnia News : पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा के अनुसार, 15 अप्रैल से 15 मई के बीच जन्मे बच्चे भाग्यशाली होंगे और राजशाही जीवन जीएंगे. सूर्य, मंगल और गुरु की मित्रता से ये बच्चे पराक्रमी और प्रशासनिक क्षेत्र में स…और पढ़ें

X

15

15 अप्रैल से 15 मई तक जन्म लेने वाला बच्चा बनते बड़े अधिकारी

हाइलाइट्स

  • 15 अप्रैल से 15 मई के बीच जन्मे बच्चे भाग्यशाली होंगे
  • सूर्य, मंगल और गुरु की मित्रता से बच्चे पराक्रमी बनेंगे
  • ये बच्चे प्रशासनिक क्षेत्र में सफल होंगे

पूर्णिया : सनातन धर्म में 12 महीने के अलग-अलग महत्व दिए गए हैं. वहीं जानकारों की मानें तो जानकार बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अलग-अलग महीना का अलग-अलग परिणाम होता है. ऐसे में हर महीने अलग-अलग ग्रह-गोचर अपनी-अपनी राशि में प्रवेश करते हैं जिसे हम इंसानों सहित पूरे जीवन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है, जिससे कई लोगों को तुरंत तरक्की तो कई लोगों को तुरंत नुकसान भी होता है.

पूर्णिया के हनुमत ज्योतिष परामर्श केंद्र के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि 15 अप्रैल से 15 मई तक जन्म लेने वाला बच्चा बहुत ही भाग्यशाली होगा. वही उन्होंने कहा की सनातन धर्म में हर महीने का अलग-अलग महत्व दिया गया है और इसका शुरुआत दो प्रकार से होता है. ऐसे ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चार प्रकार से होता है. सबसे पहले विक्रम संवत 2082 शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शुरुआत हुआ दूसरा सावन माह यानी 14 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जिसमें सूर्य उच्च का होगा इसका मतलब यह होता है कि व्यक्ति का ग्रह के नक्षत्र के अनुसार ग्रहों के अनुसार उसके भाग्य का निर्माण उसके स्वभाव का निर्माण और उसके गतिविधियों को देखा जाता है उसे चरित्र और संस्कार का निर्माण होता है.

15 अप्रैल से 15 मई के बीच जन्म लेने वाला बच्चा
ज्योतिष गणना कर अनुभव लगाया जाता है कि जातक का आगे का भविष्य कितना सुनहरा होगा. वहीं उन्होंने कहा कि 15 के बाद सूर्य उच्च में होगा और सूर्य को ज्योतिष विद्या में ग्रहों का राजा माना गया है. सूर्य का उच्च होना यानी राजा की उन्नति होने से लोगों को राजशाही जीवन प्रदान करते हैं. जबकि उन्होंने कहा ऐसे बच्चे जो होते हैं राजशाही जीवन जीने में रहते हैं. वहीं आत्मबल मजबूत होता है काम को व्यवस्थित ढंग से करना पसंद करते हैं. उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है सुख समृद्धि की आसानी से प्राप्ति होती है और ऐसे जो बच्चे होते हैं वह किसी भी काम को बड़ी सजगता से करते हैं वह निरंतर आगे बढ़ते चले जाते हैं.

सूर्य मंगल और गुरु तीनों के मिल रहे, ऐसे योग के जातक रहेंगे धनवान
उन्होंने कहा कि इस महीने और वर्ष सूर्य के उच्च में होने से और मंगल और गुरु की मित्रता अपनापन यह स्थिति बताता हैं कि 15 अप्रैल से 15 मई माह के बीच में जन्मे बच्चे काफी पराक्रमी होंगे और प्रसाशनिक क्षेत्र में अच्छे और बड़े अधिकारी बन कर सफलता प्राप्त करेंगे और देश की सेवा करेंगे. वही उन्होंने कहा कि ऐसे जातक अपने दायित्व का अच्छा निर्वहन करेंगे.

ऐसा प्रतीत हो रहा है ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक प्रशासनिक क्षेत्र में सूर्य और गुरु और मंगल बहुत मायने रखता है और इस महीने में तीनों की अच्छी कॉन्बिनेशन बनी हुई है, जिस कारण 15 अप्रैल से 15 मई के बीच जन्म लेने वाले बच्चे बड़े प्रशासनिक अधिकारी बन बड़े होकर देश की सेवा करेंगे. ऐसे जो बच्चे काफी पराक्रमी, साहसी और अपने उच्च बौद्धिक क्षमता पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे राज योग का आनंद के साथ यश कीर्ति को प्राप्त करेंगे.

homedharm

इस माह में जन्म लेने वाले बच्चे बनते हैं अधिकारी, रहता है ठाठ बाट का जीवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here