Home Uncategorized इस मूलांक में जन्मी लड़कियां होती हैं गुस्सैल, आत्म-सम्मान से नहीं करती...

इस मूलांक में जन्मी लड़कियां होती हैं गुस्सैल, आत्म-सम्मान से नहीं करती समझौता, जानें ज्योतिष से

0
5


Last Updated:

व्यक्ति के मूलांक के आधार पर उसकी पर्सनालिटी का पता लगाया जा सकता है. आइए आज जानते हैं ऐसी लड़कियों के बारे में जिनका गुस्सा बहुत तेज होता है.

इस मूलांक में जन्मी लड़कियां होती हैं गुस्सैल, आत्म-सम्मान से नहीं करती समझौता

मूलांक 1 में जन्मी लड़कियां गुस्सैल होती हैं.

ज्योतिष शास्त्र में किसी भी इंसान के डेट ऑफ बर्थ से बहुत सारी चीजों का पता लगाया जा सकता है. इससे व्यक्ति की पर्सनालिटी और उसका फ्यूचर जाना जा सकता है. आज हम उन लड़कियों के बारे में बात करेंगे, जो स्वभाव से बहुत गुस्सैल होती हैं. ये लड़कियां छोटी-छोटा बात पर अपना आपा खो देती हैं, जिससे इनके रिश्तों में अनबन बनी रहती है. ये लड़कियां आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और साहसी स्वभाव की भी होती हैं. ये अपने आत्म सम्मान से समझौता नहीं करती हैं. आइए जानते हैं ज्योतिष से…

ज्योतिष डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के मुताबिक, मूलांक 1 में जन्मी लड़कियां अपने आत्मसम्मान को लेकर बेहद सजग होती हैं और किसी भी परिस्थिति में इसे कमजोर नहीं पड़ने देतीं. ये लड़कियां काफी गुस्सैल स्वभाव की मानी जाती हैं. मूलांक 1 यानी जिनका जन्म 1, 10 और 28 तारीख को हुआ हो. ये लड़कियां किसी भी अन्याय या गलत व्यवहार को सहन नहीं कर पाती हैं और अपने विचारों को व्यक्त करने से जरा भी पीछे नहीं हटती हैं. इनका गुस्सा आमतौर पर तभी प्रकट होता है जब उनके आत्मसम्मान को चोट पहुंचाई जाती है या उनके काम में हस्तक्षेप किया जाता है. 28 तारीख को जन्मी लड़कियां गुस्सैल कम चिड़चिड़ी ज्यादा होती हैं, इनका छोटी-छोटी बातों पर बीपी बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: इस तारीख में जन्मी लड़कियां ससुराल में करती हैं राज, खूब लाती हैं धन-दौलत, परिवार रहता है खुश

यह लड़कियां स्वाभिमानी होती हैं और अपनी मेहनत और काबिलियत से दूसरों को प्रभावित करती हैं.  इनके कोई भी निर्णय अक्सर तार्किक और सटीक होते हैं, जो इन्हें दूसरों से अलग बनाते हैं. वे अपनी सीमाओं को अच्छी तरह जानती हैं और उन पर डटकर खड़ी रहती हैं. हालांकि, उनका यह स्वभाव कभी-कभी दूसरों को जिद्दी लग सकता है. ऐसी लड़कियां अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर बड़ी उपलब्धियां हासिल करती हैं.

homedharm

इस मूलांक में जन्मी लड़कियां होती हैं गुस्सैल, आत्म-सम्मान से नहीं करती समझौता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here