Home Uncategorized इस समोसे में कूट कूट कर भरे हैं ड्राई फ्रूट्स, एक दिन...

इस समोसे में कूट कूट कर भरे हैं ड्राई फ्रूट्स, एक दिन में 800 पीस की बिक्री, UP लेकर पंजाब तक हैं चर्चेृSaharanpur’s famous dry food-rich samosa is the taste of people in many states.

0
5


सहारनपुर: खाने-पीने की चीजें पूरे उत्तर भारत में मशहूर हैं, लेकिन सरसावा कस्बे के यमुना स्वीट्स का स्पेशल समोसा कुछ खास है. यह समोसा न केवल सहारनपुर के लोगों को बल्कि हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के यात्रियों को भी खूब भाता है. यहां से गुजरने वाले लोग अक्सर इस दुकान पर रुककर इस स्वादिष्ट समोसे का आनंद लेते हैं.

यमुना स्वीट्स के मालिक संजय कुमार ने बताया कि उनकी दुकान 25-30 साल पुरानी है, और यहां का समोसा लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है. इसकी खासियत इसके स्पेशल मसाले हैं, जो घर में तैयार किए जाते हैं. साथ ही, समोसे में काजू, बादाम, किशमिश, मटर और पनीर जैसे ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बेहतरीन हो जाता है.

मात्र ₹15 में स्वादिष्ट समोसा
यह समोसा अपने अनूठे स्वाद और कम कीमत के कारण लोगों की पसंद बना हुआ है. केवल ₹15 में मिलने वाला यह ड्राई फ्रूट समोसा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड से आने वाले यात्रियों को भी अपनी ओर खींचता है. संजय कुमार ने बताया कि रोजाना 700-800 समोसे बेचे जाते हैं, और लोग इसे खाकर तारीफ करते हैं, जिससे उनकी मेहनत सफल हो जाती है.

मिठाई और छोले भटूरे भी हैं खास
यमुना स्वीट्स पर छोले भटूरे और अन्य मिठाइयां भी बनाई जाती हैं, लेकिन समोसा सबसे खास है. इसका अनूठा स्वाद और खास तैयारी इसे अन्य सभी से अलग बनाती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-famous-dry-food-rich-samosa-is-the-taste-of-people-in-many-states-8656031.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here