
Last Updated:
Sakat Chauth 2025 Date: देवघर के ज्योतिषाचार्य ने बताया कि माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकट चौथ का व्रत रखा जाता है. इस दिन भगवान गणेश और चंद्रदेव की आराधना का विधान है. पूजा विधि, मुहूर्त और चंद्रोदय समय जानें…
देवघर: 14 जनवरी को मकर राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाएगी. इसके बार त्योहारों की भी झड़ी सी लगने वाली है. जनवरी में ही सकट चौथ का भी व्रत रखा जाएगा. सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा की जाती है. माना जाता है कि ऐसा करने से संतान और परिवार के ऊपर कोई भी कष्ट नहीं आता. सारी समस्या समाप्त हो जाती है. क्योंकि, भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है.
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one को बताया कि कहा हर साल माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत रखा जाता है. इस साल 17 जनवरी को सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा. सकट चौथ के दिन व्रत रखकर गौरी पुत्र गणेश और चंद्रदेव की पूजा का विधान है. इसका सकारात्मक प्रभाव संतान के ऊपर पड़ता है. संतान के कष्ट समाप्त हो जाते हैं. सकट चौथ तिलकुटा चौथ के नाम से भी जाना जाता है.
कब शुरू होगी चतुर्थी तिथि
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार, माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 17 जनवरी सुबह 4 बजकर 18 मिनट से होने जा रही है. समापन अगले दिन 18 जनवरी सुबह 05 बजकर 46 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार 17 जनवरी को ही सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा. इस दिन संध्या 7 बजकर 32 मिनट में चंद्रोदय का समय है.
सकट चौथ पूजा विधि
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि संकट चौथ के दिन सबसे पहले स्नान कर व्रत का संकल्प लेना चाहिए. फिर चौकी पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए. पीला वस्त्र पहनकर भगवान गणेश की पूजा करें. दूर्वा अर्पण करें. तिल से बनी चीजों का भोग लगाएं. वहीं, रात्रि में चंद्रमा को अपनी मनोकामना लिए जल में तिल मिलाकर अर्पण करें. ऐसा करने से मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होंगी. संतान के सभी कष्ट समाप्त हो जाएंगे.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















