Home Uncategorized कहां है वो मैदान, जहां प्रभु राम के बारातियों के लिए होगी...

कहां है वो मैदान, जहां प्रभु राम के बारातियों के लिए होगी खाने की व्यवस्था, जिसके नाम में छिपे हैं राज

0
8



दरभंगा. जनकपुर वासियों के द्वारा प्रभु श्री राम के विवाह उत्सव में आने वाले बारातियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसकी पूरी व्यवस्था की जा रही है. इसमें नेपाल सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है. मां जानकी के महल से लगभग 700 मीटर दूर स्थित 12 बीघा मैदान है जहां अयोध्या से राम सीता के विवाह उत्सव समारोह में शामिल होने वाले बारातियों के खाने की व्यवस्था की गई है. जिसको लेकर मंदिर व्यवस्थापकों के द्वारा नेपाल सरकार के सहयोग से तैयारियां जोरों से की जा रही हैं.

आपको बताते चलें कि जनकपुर स्थित 12 बीघा मैदान अपने आप में बेहद ही खास मैदान है इसके नाम में ही इसके राज छुपे हैं. यह मैदान 12 बीघे में फैला हुआ है. अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक बीघे में 20 कट्ठा भूमि (जमीन) आती है तो यह मैदान कितना बड़ा होगा.

16000 से अधिक साधु संत और महात्मा भोजन करेंगे
इस मैदान में बारातियों के खाने के लिए टेंट लगाने वाले कर्मी दिलीप मंडल बताते हैं कि मैदान के पश्चिमी हिस्से में खाने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें बारातियों को 56 प्रकार के भोजन परोसे जाएंगे. मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक उन 56 प्रकार के भोजन में कुछ खास मिथिला के पारंपरिक व्यंजन भी शामिल होंगे. जैसे में तिलकोर का तरुआ, ओल की चटनी के साथ तरुआ के लगभग 10 से 12 आइटम होंगे. इसमें बासमती चावल के साथ अरहर और मूंग की दाल भी शामिल होगी, साथ में दही चूड़ा भी बारातियों को भरोसे जाएंगे. विभिन्न प्रकार के मिठाइयां भी इसमें शामिल होंगी. आगे टेंट कर्मी बताते हैं कि खाने के लिए जो स्टॉल बनाया जा रहा है उसे में 6 हजार बांस से काम हो रहा है. इस मैदान में रोजाना 16000 से अधिक साधु संत और महात्मा भोजन करेंगे. बीते कुछ दिनों से ही इस 12 बीघा मैदान की साफ सफाई के साथ खाने की स्टोन लगाने के लिए टेंट कर्मी में दिन-रात काम कर रहे हैं.

FIRST PUBLISHED : December 4, 2024, 12:41 IST

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here