Home Uncategorized काजू से बनी है यह लाजवाब है ‘शाही गुलाब मिठाई’, स्वाद ऐसा...

काजू से बनी है यह लाजवाब है ‘शाही गुलाब मिठाई’, स्वाद ऐसा कि जीभ लपलपा जाए, जानें रेसिपी

0
8


कन्नौज:  इत्र नगरी की गलियों में इत्र की खुश्बू की मिठास का भी एहसास कुछ मिठाइयों से मिलता है. इस मिठाई का नाम शाही गुलाब है. यह मिठाई पूरी तरह से काजू और ड्राई फ्रूट्स के पेस्ट से बनाई गई है. वहीं, इस मिठाई की एक और खासियत है कि यह बिना किसी सांचे के पूरी तरह से हाथ से बनाई जाती है. रूप के साथ-साथ यह मिठाई बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इस कारण लोग इसको शाही गुलाब मिठाई के नाम से जानते हैं. कन्नौज की इस खास मिठाई को लेने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं.

जानें कैसे बनती है यह मिठाई
गुलाब आकार की यह मिठाई शाही गुलाब के नाम से प्रसिद्ध है. इस मिठाई का स्वाद अन्य मिठाइयों की अपेक्षा सबसे अलग है. काजू, बादाम, पिस्ता, चिरौंजी और कई ड्राई फ्रूट के पेस्ट से इसको बनाया जाता है. वहीं, इसमें हाथ से पूरा काम किया गया है. गुलाब जैसे दिखने वाली इसकी पत्तियों में नेचुरल कलर डालकर इसको लाल और हरा किया गया है. इसमें एक-एक पत्ति जोड़कर इस मिठाई को तैयार किया जाता है.

जानें कहां मिलती है यह मिठाई
वहीं, इस मिठाई के रेट की बात की जाए तो काजू और ड्राई फ्रूट के चलते इसका रेट 1200 रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है. कन्नौज का बड़ा बाजार अजय पाल मार्ग पर करीब 20 साल से यह दुकान है. इसका नाम शंकर स्वीट्स है.

जानें मिठाई को लेकर दुकानदारों ने क्या कहा
दुकानदार मुदित वैश्य ने बताया कि समय के साथ-साथ लोगों का टेस्ट भी बदलता रहता है. उसी को देखते हुए इस शाही गुलाब मिठाई को बनाया गया है. यह लोगों को बहुत पसंद आ रही है. देखने में यह गुलाब जैसी लगती है, लेकिन खाने में इसका टेस्ट काजू के जैसे है.  क्योंकि यह मिठाई काजू के बेस पर तैयार की गई है. इसको बनाने में काफी समय और सावधानी बरतनी पड़ती है, लेकिन यह मिठाई आज के समय में लोगों को बहुत पसंद आ रही है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-shahi-gulab-sweets-made-from-cashew-nuts-shankar-sweets-perfume-city-kannauj-taste-amazing-food-8630591.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here