Agency:Bharat.one Uttar Pradesh
Last Updated:
Kashi Vishwanath Dham Donation : महाकुंभ के बीच काशी में कई रिकॉर्ड बन रहे हैं. रिकॉर्ड संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं और रिकॉर्ड संख्या में चढ़ावा आ रहा है, जिसकी काउंटिंग जारी है.
काशी विश्वनाथ में रिकॉर्ड चढ़ावा
वाराणसी. प्रयागराज महाकुंभ में भारी भीड़ के बीच धर्म नगरी काशी में भी श्रद्धालुओं का रेला लगा है. काशी विश्वनाथ धाम में हर दिन नया रिकॉर्ड बन रहा है. ऐसी ही एक रिकॉर्ड चढ़ावे का है. इन एक महीनों में काशी विश्वनाथ धाम में रिकॉर्ड चढ़ावा चढ़ाया गया है. सोने चांदी की बात ही छोड़िए करोड़ों रुपये का ही दान आ चुका है. ये पैसे बाबा के हुंडी में चढ़ाए गए हैं, जिनकी काउंटिंग की जा रही है. श्री काशी विश्वनाथ मुख्य तीर्थ क्षेत्र के एसडीएम शम्भू कुमार ने बताया कि महाकुंभ के दौरान भक्त बाबा विश्वनाथ को दिल खोलकर दान द रहे हैं. अकेले हुंडी में ही बाबा को 7 करोड़ रुपये से अधिक का चढ़ावा चढ़ाया गया है. भीड़ के कारण पैसों की पूरी कांउटिंग नहीं हो पाई है. दान में मिले सोने, चांदी और अन्य धातुओं का हिसाब भी नहीं हो पाया है. अनुमान है कि ये दान भी नया रिकॉर्ड कायम करेगा.
हर दिन लाखों के दर्शन
काशी विश्वनाथ धाम में महाकुंभ की भारी भीड़ छनकर पहुंच रही है, जो अपने आपमें रिकॉर्ड है. मंदिर प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, 11 जनवरी से 11 फरवरी के बीच डेढ़ करोड़ से ज्यादा भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका है. ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अनुमान है कि यहां हर दिन 7 से 8 लाख लोग दर्शन कर रहे हैं.
आरती के टिकट निरस्त
काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि भारी भीड़ के बीच भक्तों के सहूलियत के लिए सुगम दर्शन के साथ अन्य आरती के टिकट निरस्त कर दिए गए है. मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए मंदिर प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है ताकि भक्त लाइन में लगकर आसानी से दर्शन कर सकें.
Varanasi,Uttar Pradesh
February 15, 2025, 14:46 IST
काशी विश्वनाथ में आया छप्पर फाड़ चढ़ावा, गिनते-गिनते थक गए लोग

















