Home Uncategorized क्या खरमास में घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाना माना जाता...

क्या खरमास में घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाना माना जाता है शुभ? जानें क्‍या कहता है ज्‍योत‍िष

0
8



Kharmas 2025: सनातन धर्म में खरमास को शुभ व मांगलिक कार्यों के लिए शुभ समयकाल नहीं माना जाता है. कहा जाता है कि इस समय सूर्य की ऊर्जा कम हो जाती है, इसलिए गृह प्रवेश, शादी विवाह, नया बिजनेस शुरु करना या फिर नया वाहन खरीदने जैसे कोई भी शुभ कार्य इस समयावधि में करने पर रोक लग जाती है.

खरमास में सूर्य पूजा व विष्णु जी की उपासना करने का विधान है. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक नहीं तो उन्हें इस दौरान सूर्यदेव की विधिवत पूजा करना चाहिए. इससे उन्हें पूर्णरुप से लाभ मिल सकता है. खरमास में इसके अलावा कई लोगों के मन में यह सवाल भी उठता है कि क्या खरमास के दौरान मुख्य द्वार पर तोरण लगाना शुभ होता है या अशुभ, तो आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं

क्या खरमास में घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगा सकते हैं?

खरमास में तोरण लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है. जिन लोगों के मन में तोरण लगाने को लेकर थोड़ा भी संदेह है वो लोग बिलकुल बिना संशय करे खरमास में अपने घर में तोरण लगा सकते हैं. मान्यताओं के अनुसार, खरमास में घर के बाहर अशोक के पत्ते का तोरण लगाने से घर में देवी-देवताओं का वास होता है. इसके साथ ही व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है व परिवार में सदस्यों के बीच प्रेम-करुणा का भाव भी आता है.

खरमास में अशोक के पत्ते का तोरण लगाने के फायदे

– खरमास में घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्ते का तोरण लगाने से जातक को रोगदोष से छुटकारा मिलता है.

– घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्ते का तोरण लगाने से घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.

– अशोक के पत्ते नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

– अशोक के पत्ते का तोरण घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में आने वाली बाधाएं कट जाती हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here