Home Uncategorized क्या शैतान भी करता था इबादत? जानिए कैसे एक फरिश्ता बन गया...

क्या शैतान भी करता था इबादत? जानिए कैसे एक फरिश्ता बन गया इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन

0
1


Last Updated:

Muslim Religion: अक्सर किसी भी बुरे काम मे शैतान का नाम सामने आता है. शैतान इंसानों को परेशान करता है और उनसे गलत काम करवाता है. लेकिन सवाल यह उठता है कि ये शैतान है कौन, कहां से आया है औरकहां रहता है. इस्लाम में शैतान की हकीकत सिर्फ़ एक कहानी या डर का नाम नहीं, बल्कि एक ऐसी सच्चाई है जिससे इंसानी जिंदगी का इम्तिहान जुड़ा हुआ है. आइए जानते है इस खबर में पूरी डिटेल.

अलीगढ़. अक्सर किसी भी बुरे काम मे शैतान का नाम सामने आता है. शैतान इंसानों को परेशान करता है और उनसे गलत काम करवाता है. लेकिन सवाल यह उठता है कि ये शैतान है कौन, कहां से आया है और कहां रहता है. इस्लाम में शैतान की हकीकत सिर्फ़ एक कहानी या डर का नाम नहीं, बल्कि एक ऐसी सच्चाई है जिससे इंसानी जिंदगी का इम्तिहान जुड़ा हुआ है. इस्लाम के अनुसार, शैतान को अल्लाह की बारगाह से हमेशा के लिए धुत्कारा गया है.

जानकारी देते हुए मुस्लिम धर्मगुरु शाही चीफ मुफ़्ती मौलाना इफराहीम हुसैन ने बताया कि शैतान दरअसल इब्लीस है, जो जिन्नात की नस्ल से था और लगातार इबादत की वजह से फ़रिश्तों की जमात में शामिल रहता था. जब अल्लाह तआला ने इंसान को पैदा करने का इरादा किया और हज़रत आदम अलैहिस्सलाम का जिस्म पूरी तरह तैयार हो गया, तो फ़रिश्तों को हुक्म दिया गया कि आदम को सजदा करें. सभी फ़रिश्तों ने अल्लाह के हुक्म का पालन किया, लेकिन इब्लीस ने सज्दा करने से साफ़ इंकार कर दिया.

मौलाना ने कहा कि, निकाले जाने के बाद शैतान ने यह वादा किया कि वह आदम की औलाद को बहकाएगा, गुमराह करेगा और उन्हें जन्नत से दूर रखने की कोशिश करेगा. अल्लाह ने फरमाया कि मेरे सच्चे और नेक बंदे तेरे बहकावे में नहीं आएंगे, और जो आएंगे उनका अंजाम तेरे साथ जहन्नुम में होगा. यही वजह है कि इंसान की ज़िंदगी एक इम्तिहान है. जिसमें उसे यह चुनना होता है कि वह अल्लाह की हिदायत पर चलता है या शैतान के बहकावे मे फंसता है.

About the Author

authorimg

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही Bharat.one ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

homedharm

क्या शैतान भी करता था इबादत? जानिए कैसे एक फरिश्ता बना इंसान का दुश्मन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here