Home Uncategorized क्या साल 2024 की तरह 2025 में भी होली की डेट पर...

क्या साल 2024 की तरह 2025 में भी होली की डेट पर फंसा पेच? अयोध्या के ज्योतिषी से जानें सही तारीख

0
7


Last Updated:

Holi-2025 date : क्या इस साल भी 2024 की तरह होली की तारीख को लेकर पेंच फंस गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन के ठीक अगले दिन होली मनाई जाती है. फाल्गुन पूर्णिमा की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजे के बाद…और पढ़ें

X

होली 

होली 

अयोध्या : देशभर में होली के त्योहार को बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात्रि को होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली का पर्व मनाया जाता है. होली का इंतजार लोगों को बेसब्री से होता है. साल 2024 की तरह इस बार भी होली की डेट को लेकर लोग अधिक कन्फ्यूज हो रहे हैं. कुछ लोग होली 14 मार्च की बता रहा हैं, तो वहीं कुछ लोग होली 15 मार्च को मनाने की बात कह रहे हैं. इस रिपोर्ट में हम वैदिक पंचांग के अनुसार बताएंगे कि होली किस तारीख को मनाई जाएगी.

अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम के अनुसार होलिका दहन और रंग वाली होली, दोनों का अलग-अलग महत्व है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 25 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर तिथि का समापन होगा. सनातन धर्म में उदया तिथि का अधिक महत्व है. ऐसे में इस बार होलिका दहन 14 मार्च को और होली 15 मार्च को मनाई जाएगी.

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की रात को शुभ मुहूर्त में किया जाता है. साल 2025 में होलिका दहन का शुभ समय शाम 6:30 बजे से रात 8:30 बजे तक रहेगा. इस दौरान लोग पवित्र अग्नि में लकड़ी, गोबर के उपले और अनाज अर्पित कर अपनी समस्याओं और नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने की कामना करते हैं

homedharm

क्या साल 2024 की तरह 2025 में भी होली की डेट पर फंसा पेच? जानें सही तारीख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here