10 Astro Tips For Rahu : भारतीय ज्योतिष में राहु को एक छाया ग्रह माना गया है, जिसका असर व्यक्ति के जीवन में कई उलझनों और परेशानियों के रूप में देखा जाता है. जब राहु की स्थिति कुंडली में ठीक नहीं होती, तो इसका असर मानसिक तनाव, आर्थिक हानि, पारिवारिक कलह और सेहत में गिरावट के रूप में सामने आता है. ऐसे में अगर आपके जीवन में अचानक कई समस्याएं एक साथ आने लगें, बिना कारण बात-बात पर झगड़े हों, या मेहनत के बाद भी काम बिगड़ते जाएं, तो समझ लीजिए राहु का असर चल रहा है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
राहु दोष के कुछ सामान्य लक्षण होते हैं – जैसे गुस्सा जल्दी आना, मन का भटकाव, डरावने सपने आना, निर्णय लेने में परेशानी, रिश्तों में कड़वाहट और बार-बार दुर्घटनाओं का होना. अगर आप भी इन सबका सामना कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए उपायों को अपनाकर राहु के बुरे प्रभाव को कम कर सकते हैं.
राहु दोष से राहत पाने के 10 आसान उपाय
1. ॐ रां राहवे नमः – इस मंत्र की एक माला रोज जपें.
2. गोमेद रत्न को लोहे या पंचधातु की अंगूठी में जड़वाएं और शनिवार को उसे मध्यमा अंगुली में पहनें.
3. दुर्गा चालीसा का नियमित पाठ करें.
4. हर दिन पक्षियों को बाजरा खिलाएं.
5. समय-समय पर सात अनाजों का दान करें.
6. एक नारियल, ग्यारह साबुत बादाम काले कपड़े में बांधकर बहते पानी में बहाएं.
7. शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ध्यान लगाएं.
8. घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में पीले फूल लगाएं.
9. मांस, मदिरा और नशे वाली चीजों से दूरी बनाएं.
10. नीचे दिया गया मंत्र राहु की दशा में तेज स्वर में पढ़ें:
मंत्र – ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे… स्वाहा.
इन उपायों को श्रद्धा और नियमितता से करें. राहु का असर चाहे जितना भी गहरा क्यों न हो, यह उपाय न सिर्फ मानसिक शांति देंगे बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाएंगे. याद रखें, समय रहते जागरूक होकर किया गया प्रयास ही सबसे बड़ी सुरक्षा है.

















