Home Uncategorized क्या है पाञ्चजन्य शंख? क्यों है ये इतना महत्वपूर्ण? इसे घर में...

क्या है पाञ्चजन्य शंख? क्यों है ये इतना महत्वपूर्ण? इसे घर में रखाना चाहिए या नहीं? जानें वास्तु के नियम

0
12


हाइलाइट्स

हिन्दू धर्म में शंख का बड़ा महत्व बताया गया है. शंख वैसे तो कई प्रकार के होते हैं, लेकिन इनमें पाञ्चजन्य शंख का विशेष स्थान है.

Vastu Tips For Panchjanya Shankh : हिन्दू धर्म में शंख का बड़ा महत्व बताया गया है. आमतौर पर यह घरों में मिल जाता है और इसका उपयोग पूजा के दौरान किया जाता है. शंख वैसे तो कई प्रकार के होते हैं, लेकिन इनमें पाञ्चजन्य शंख का विशेष स्थान है. इस शंख को सबसे अधिक शुभ और पवित्र माना गया है. इसकी ध्वनि को भी सबसे शक्तिशाली और मंगलकारी माना जाता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

पाञ्चजन्य की कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने दानव पांचजन्य को मारकर पाञ्चजन्य शंख प्राप्त किया था, इसलिए इसका नाम पाञ्चजन्य पड़ा. महाभारत के युद्ध में भी इसी शंख को बजाकर भगवान कृष्ण ने सैनिकों का मनोबल बढ़ाया था, लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या इसे अपने घर में रखा जा सकता है?

क्या पाञ्चजन्य शंख घर में रख सकते हैं?
पाञ्चजन्य शंख को घर में रखा जा सकता है क्योंकि शंख पवित्र और शुभ माना जाता है. हालांकि इसे रखे जाने वाली दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार, शंख को घर में हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर पाञ्चजन्य शंख घर में रख रहे हैं तो इसे श्रद्धा भाव और विधि विधान से पूजा-पाठ के बाद ही रखें.

पाञ्चजन्य शंख का महत्व
ऐसी मान्यता है कि पाञ्चजन्य शंख को घर में रखने से वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है. चूंकि यह सबसे शुभ और पवित्र शंख माना जाता है, इसलिए इसे बजाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. यदि आपके घर में कलह होती है तो आपको इस शंख को अपने घर में जरूर रखना चाहिए.

इसको घर में रखने से पारिवारिक कलह-क्लेश से भी मुक्ति मिल जाती है. इस शंख को भगवान कृष्ण से जुड़ा हुआ माना जाता है, इसलिए ऐसा भी माना जाता है कि पाञ्चजन्य शंख को घर में रखने से आप पर हमेशा श्रीहरि की कृपा बनी रहती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here