अयोध्या: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है. पूर्णिमा तिथि के दिन लोग गंगा जैसी पवित्र नदियों में स्नान और दान करते हैं. सनातन धर्म में साल के 12 महीने हर महीने पूर्णिमा तिथि आती है और इस बार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा. इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी भी लगाएंगे. साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की इस दिन विधि-विधान पूर्वक पूजा-आराधना की जाती है.
करें खास उपाय
पूर्णिमा तिथि पर सत्यनारायण की भी पूजा का विधान है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र पूर्णिमा 12 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में सुख-सौभाग्य में भी वृद्धि देखने को मिलती है. विस्तार से समझते हैं कि चैत्र पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार क्या दान करना चाहिए.
एक्सपर्ट का क्या है कहना
अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि 12 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा है और इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है. साथ ही इस दिन दान-पुण्य किया जाता है. ऐसा करने से सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है. साथ ही इस दिन राशि अनुसार कुछ दान किया जाए तो कई गुना फल की प्राप्ति भी होती है.
मेष राशि
मेष राशि के जातक को चैत्र पूर्णिमा के दिन अनार, टमाटर, गेहूं दान करना चाहिए.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक को दूध, दही, चावल, आटा और नमक का दान करना चाहिए.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक को चैत्र पूर्णिमा के दिन साबुत मूंग, हरी सब्जी और फल का दान करना चाहिए.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक को चावल, शक्कर और नारियल का दान करना चाहिए.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा के दिन सेब, गुड़ और मूंगफली का दान करना चाहिए.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक को शर्बत या गन्ने के रस का दान करना चाहिए.
तुला राशि
तुला राशि के जातक को चैत्र पूर्णिमा के दिन नारियल, सफेद वस्त्र और शक्कर का दान करना चाहिए.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक को बादाम, तांबे के बर्तन, लाल चंदन का दान करना चाहिए.
धनु राशि
धनु राशि के जातक को चैत्र पूर्णिमा के दिन चने की दाल, बेसन के लड्डू और पके केले का दान करना चाहिए.
मकर राशि
मकर राशि के जातक को काले तिल, वस्त्र और धन का दान करना चाहिए.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक को चैत्र पूर्णिमा के दिन चमड़े के जूते-चप्पल, बैग, छाता का दान करना चाहिए.
मीन राशि
मीन राशि के जातक को खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों के मध्य वितरित करना चाहिए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















