Last Updated:
भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का पाठ तब पढ़ाया था, जब महाभारत युद्ध के दौरान रणभूमि में अर्जुन घबराने लगे थे. श्री कृष्ण के उपदेशों को सुनकर अर्जुन अपने लक्ष्य को पूरा करने की ओर अग्रसर हुए. कुरुक्षेत्र के …और पढ़ें
गीता उपदेश: श्रीकृष्ण के अनुसार, इन 4 चीजों पर बिलकुल ना करें घमंड, वरना झेलने पड़ेंगे बुरे परिणाम
Gita Updesh: सनातन धर्म में कई ग्रंथ व शास्त्र हैं, जिनकी मनुष्य के जीवन में अहम भूमिका है. कहा जाता है कि हमारे शास्त्र व ग्रंथ हमें जीवन जीने का सलीका सीखाते हैं. हमारे व्यक्तित्व, व्यवहार में निखार लाते हैं. इन्हीं ग्रंथों में से एक ग्रंथ श्रीमद्भगवद्गीता गीता है, जिसका अनुसरण करने वाला व्यक्ति ना सिर्फ सफलता बल्कि दुनिया से अलग नजरिया रखने वाला होता है. बता दें कि, श्रीकृष्ण द्वारा गीता में लिखे गए उपदेश व्यक्ति को उसके जीवन में आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रेरित करता है व उसे अपनी मंजिस तक पहुंचाने में मदद करता है.
गीता के उपदेश हर व्यक्ति को धार्मिक, नैतिक व दार्शनिक दृष्टिकोण देते हैं. गीता में व्यक्ति के जीवन से जुड़े हर क्षेत्र में भक्ति, ज्ञान और योग के बारे में भी बखूबी बताया गया है. इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि व्यक्ति को कभी भी अपने जीवन में कुछ चीजों पर घमंड नहीं करना चाहिए, वरना उसकी आने वाली जिंदगी बर्बाद हो सकती है. तो आइए पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो चीजें जिनपर कभी घमंड नहीं करना चाहिए.
ज्ञान पर घमंड
गीता में श्री कृष्ण ने स्वयं कहा है कि व्यक्ति को कभी भी अपने ज्ञान पर घमंड नहीं करना चाहिए क्योंकि ज्ञान हमेशा विनम्रता के साथ आता है और अंहकार से साथ पाया गया ज्ञान व्यक्ति के साथ ज्यादा दिन तक नहीं रह पाता और उसे छोड़ देता है. ऐसे में व्यक्ति कभी अपने क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पाता है.
यह भी पढ़ें- Mahakumbh Kalpwas: महाकुंभ की प्राणशक्ति है कल्पवास, 9 साल की तपस्या के बराबर मिलता है फल, बहुत कठिन हैं नियम
सुंदरता का घमंड
श्रीमद्भगवद्गीता में श्री कृष्ण ने कहा है कि व्यक्ति को कभी अपनी सुंदरता पर घमंड नहीं करना चाहिए. क्योंकि बाहरी सुंदरता कुछ समय के लिए ही किसी को प्रभावित कर सकती है और आत्मा की सुंदरता जीवनभर के लिए प्रभावित करती है. इसलिए शरीर की सुंदरता से ज्यादा आत्मा को शुद्ध करने का प्रयास करना चाहिए. बाहरी सुंदरता तो समय के साथ ढल जाती है, वृद्ध, विक्रत हो जाती है.
धन का घमंड
भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि व्यक्ति को कभी भी धन पर घमंड नहीं करना चाहिए और ना ही इसके चलते किसी को नीचा दिखाना चाहिए. क्योंकि धन आक किसी के पास है तो कल किसी और के पास ज्यादा मिल जाएगा. इसलिए धन का अंहकार ना करें क्योंकि इसका अहंकार करने वालों का जीवन कभी सुखी नहीं रहता है.
यह भी पढ़ें- Basant Panchmi 2025: वसंत पंचमी पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा मां सरस्वती का आशीर्वाद, करियर में होगी तरक्की!
बड़े कुल में जन्म लेने का घमंड
गीता में श्रीकृष्ण बताते हैं कि व्यक्ति को कभी भी बड़े कुल में जन्म लेने से बड़ा नहीं बनता है. अतः उसे कभी इस बात का घमंड नहीं दिखाना चाहिए. क्योंकि अगर उच्च कुल में जन्म लेने वाला व्यक्ति दूसरों को अंहकार भाव से देखता है तो वह सबकी नजरों में हीन भावना का शिकार होता है और वह अपना मान-सम्मान खो बैठता है.
January 24, 2025, 16:12 IST
गीता उपदेश: इन 4 चीजों पर ना करें घमंड, वरना झेलने पड़ेंगे बुरे परिणाम

















