Last Updated:
Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जयंती पर भक्त भगवान हनुमान की पूजा विधिपूर्वक करते हैं और उन्हें प्रिय भोग अर्पित करते हैं, जैसे गुड़-चना, पान, खीर, केला, जलेबी और बेसन के लड्डू. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के …और पढ़ें
हनुमान जयंती पर पिर्य भोग
हाइलाइट्स
- हनुमान जयंती 12 अप्रैल को मनाई जाएगी.
- गुड़ और चना का भोग लगाने से घर में शांति रहती है.
- पान का प्रसाद चढ़ाने से शत्रु का नाश होता है.
उज्जैन. चैत्र पूर्णिमा के दिन माता अंजनी और वानरराज केसरी के घर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था. इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. हनुमान भक्त इस दिन उपवास रखते हैं. देश भर में कई धार्मिक आयोजन होते हैं. हनुमान जयंती को बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन जगह-जगह हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसा माना जाता है कि इससे भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मनचाहा फल प्राप्त होता है.
उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार इस बार हनुमान जयंती 12 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस दिन कुछ विशेष भोग हनुमान जी को चढ़ाए जाते हैं, जिनसे वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं.
गुड़ और चना
अगर किसी के घर में बेवजह कलह रहता है तो हनुमान जयंती के दिन गुड़ और चना का भोग हनुमान जी को अर्पित करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि यह भोग लगाने से घर में शांति बनी रहती है.
पान
हनुमान जी को पान अत्यंत प्रिय है. मान्यता है कि पान का प्रसाद चढ़ाने से शत्रु का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसलिए हनुमान जयंती के दिन उन्हें पान अवश्य चढ़ाएं.
खीर
हनुमान जयंती पर खीर का भोग लगाने से धन लाभ होता है. कहा जाता है कि इससे घर की गरीबी दूर होती है और दरिद्रता समाप्त होती है.
केला
हनुमान जी को केला बहुत प्रिय है. हनुमान जयंती के दिन केले का भोग लगाना चाहिए. श्रद्धा और भक्ति से केले का भोग लगाने से भक्तों को राम भक्ति का फल प्राप्त होता है.
जलेबी
हनुमान जयंती के दिन जलेबी का भोग लगाना भी शुभ माना गया है. मान्यता है कि इस भोग से हनुमान जी सभी देवी-देवताओं की कृपा अपने भक्तों पर बरसाते हैं.
लड्डू
हनुमान जी को बेसन के लड्डू अत्यंत प्रिय हैं. हनुमान जयंती पर लड्डू का भोग लगाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. भक्तों को संकटों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है.

















