Last Updated:
Surya Gochar 2025: ग्रहों के राजा सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं. इस राशि में सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए कठिनाई आएगी. उज्जैन के आचार्य से जानिए आखिर किन उपायों से राहत मिलेगी.
Surya Gochar 2025: हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का अपना विशिष्ट महत्व है. इसी आधार पर आने वाले समय के शुभ-अशुभ संकेतों की गणना की जाती है. अधिकांश लोग यह जानना चाहते हैं कि उनका आने वाला दिन कैसा बीतेगा. ग्रहों की चाल तय अवधि में न सिर्फ राशि बल्कि नक्षत्र भी बदलती है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है.
इन राशियों पर मंडरा रहा है संकट
वृषभ – इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर काफी अशुभ परिणाम देखने को मिलेगा. जीवन में अस्थिरता का अनुभव हो सकता है. खासकर भावनात्मक और मानसिक स्तर पर. जल्दबाजी या आवेश में आकर लिए गए निर्णय भारी पड़ सकते हैं. किसी भी नए कार्य की शुरुआत सोच-समझकर करें और सलाह लेकर ही आगे बढ़ें.
मिथुन – इस राशि के जातक को यह राशि परिवर्तन काफी कठिनाई देगा. इनकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. इस दौरान उनके काम अटक सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों को विरोध का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही स्वास्थ के प्रति थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है.
कन्या – इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर तरक्की में बाधा डालने वाला रहेगा. साथ ही इस राशि के जातक जो भी शुभ कार्य करेंगे उसमें मन अशांत रहेगा, जिससे उदास रहेंगे. घर का माहौल भी खराब हो सकता है. ऑफिस में काम करने का मन नहीं करेगा. किसी से विवाद हो जाए, तो टाल दें. इस परिवर्तन के दौरान सयम बरतने की विशेष जरूरत है.
वृश्चिक – इस राशि के जातक का यह परिवर्तन बड़ा ही चिंताजनक रहेगा. सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. खर्च की अधिकता रहेगी. कारोबार में थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है, क्योंकि आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. खर्च की अधिकता रहेगी. कारोबार में थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है, क्योंकि आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.
ऐसे करें सूर्य देव को प्रसन्न
इस राशि के जातक को चाहिए कि अशुभ परिणाम से बचने के लिए रोजाना इस दौरान सूर्य देव की उपासना करें. रोजाना सुबह सूर्य देव को अर्घ देकर सूर्य मंत्रों का जाप करें. और गरीबों में अनाज का दान करें. जिससे आने वाले कष्टों का निवारण हो सके.
About the Author

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















