
हरिद्वार: हिंदू धर्म में जैसे सभी देवी देवताओं का अपना अलग-अलग महत्व होता है, वैसे ही कुछ धारणाएं ऐसी भी हैं जो पशु पक्षियों को लेकर बताई गई हैं. यह परंपराएं प्राचीन काल से चली आ रही हैं. बड़े बुजुर्ग इन बातों का अक्सर जिक्र भी किया करते थे की कोई पशु या पक्षी दिखने पर क्या होता है. कुछ पक्षियों को लेकर भी यही धारणा बताई गई है कि उनका आपके पास रहना या घर पर बैठना अशुभ होता है. गिद्ध को पक्षी राज कहा जाता है. इसको लेकर लोगों का मन में तरह-तरह की धारणाएं हैं. हिंदू धर्म में गिद्ध का घर पर बैठना अशुभ होता है.
मिलता है इस बात का संकेत
गिद्ध के छत पर बैठने पर कौन से अशुभ संकेत मिलते हैं, इसकी ज्यादा जानकारी Bharat.one को देते हुए हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं की पक्षी राज गिद्ध अगर आपके घर या घर के पास पेड़ पर बैठता है तो हिंदू धर्म में यह अशुभ होता है. गिद्ध के बैठने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. गिद्ध का छत पर बैठना असाध्य बीमारी, मृत्यु आदि होने का प्रतीक माना जाता हैं. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार गिद्ध एक मांसाहारी पक्षी होता है. गिद्ध के बैठने से गंभीर बीमारी होने और बीमारी के बाद मृत्यु होने का प्रतीक माना गया है.
क्या है उपाय
ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री आगे बताते हैं की गिद्ध के बैठने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इस नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए शास्त्रों में वैदिक मंत्रों से हवन यज्ञ करना ही एकमात्र उपाय बताया गया है. कहा जाता है कि गिद्ध के बैठने से घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए भगवान विष्णु के मंत्रो से हवन करना चाहिए, जिससे घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है.
भगवान विष्णु के मंत्रो से हवन यज्ञ करने पर घर में सकारात्मकता और विष्णु भगवान का वास होता है. अगर गिद्ध घर की छत पर बैठा है तो बिना देरी किए उसे वहां से उड़ा देना चाहिए और कुछ उपाय ऐसे करें की गिद्ध दोबारा आपके घर या घर के आसपास पेड़ पर ना बैठे. ऐसा करते समय उसे नुकसान न पहुंचे इस बात का ध्यान रखें.
FIRST PUBLISHED : December 5, 2024, 15:50 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















