Home Uncategorized घर में लगा है वास्तु दोष? इस दिशा में लगाएं ये खास...

घर में लगा है वास्तु दोष? इस दिशा में लगाएं ये खास पौधा, दूर होंगे दुख-दर्द, दरिद्रता से भी मिल सकती मुक्ति

0
8


Lucky Plant For Vastu Dosh : हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र को अत्यधिक महत्व दिया गया है क्योंकि इसमें जीवन की किसी भी अवस्था में दोषों से मुक्ति और सुख प्राप्ति के उपाय बताए गए हैं. यदि आपके घर में वास्तु दोष होता है तो इसके लिए कई सारे उपाय बताए जाते हैं. इनमें कई सारे पौधे ऐसे बताए गए हैं जो वास्तु दोष को कम करने का काम करते हैं. लेकिन कौन सा ऐसा पौधा है जिसे आपको लगाना चाहिए और किस दिशा में लगाना चाहिए? यह जानकारी होना भी जरूरी है. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, घर में अजवाइन का पौधा लगाना लाभकारी होता है. खास तौर पर तब जब आपके घर में वास्तु दोष हो. क्योंकि यह पौधा आपको इस स्थिति में राहत देता है. किस तरह से लगाएं इस पौधे को और इससे आपको क्या लाभ होंगे? आइए जानते हैं.

किस दिशा में लगाएं पौधा?
अजवाइन का पौधा हमेशा आपको सही दिशा में लगाना चाहिए. इससे आपको वास्तु दोष दूर करने में सहायता मिलती है. इस पौध को आपको उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए. इसके अलावा आप इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं. इससे आपके घर का वास्तु दोष कम होगा. लेकिन आप इसे दक्षिण-पश्चिमी दिशा में भूलकर भी ना लगाएं.

कैसे लगाएं अजवाइन का पौधा?
घर पर अजवाइन का पौधा लगाने के लिए लाल रंग के गमले का इस्तेमाल करें. इसमें साफ मिट्टी डालें और फिर अजवाइन का पौधा लगाएं. अब इसमें हल्दी डालें और फिर जल चढ़ाएं. ऐसा करने से आपके घर के वास्तु दोष में कमी आएगी. लेकिन ध्यान रखें कि इस पौधे के बड़े होने पर कभी किसी को इसमें से छोटा या बड़ा हिस्सा निकालकर ना दें यह आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है.

अजवाइन का पौधा लगाने के फायदे
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, जब आप अपने घर में अजवाइन का पौधा लगाते हैं तो इससे वास्तु दोष के साथ ही दरिद्रता भी दूर होती है. जिससे आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होने लगते हैं. इसके अलावा आप देखेंगे कि इससे आपके घर में बरकत आने लगती है. ध्यान रखने की बात यह कि लगाया गया पौधा कभी सूखे ना ​इसलिए इसे पानी देते रहें.

FIRST PUBLISHED : September 23, 2024, 14:16 IST

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here