Vaishno Devi Mandir Dehradun: माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए लोग देशभर से जम्मू जाते हैं. अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं, तो आप उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ही वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं. देहरादून के गढ़ी कैंट में मां वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर स्थित है. इसकी रचना मूल गुफा की तरह है, जिसमें झुक कर आपको संकरी गुफा से गुजरकर जाना होता है. मान्यता है कि संतान प्राप्ति से लेकर व्यवसाय में लाभ तक की मनोकामना लेकर श्रद्धालु यहां आते हैं.
उत्तराखंड में भी है माता वैष्णो देवी मंदिर
देहरादून के कौलागढ़ स्थित मां वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर के संस्थापक और अध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने Bharat.one को जानकारी देते हुए कहा है कि इस मंदिर की रचना मूल रूप से जम्मू के वैष्णो माता मंदिर की तरह ही हुई है. जब कोई श्रद्धालु इस मंदिर की गुफा में प्रवेश करता है तो उसे जम्मू के मां वैष्णो मंदिर की ही अनुभूति होती है.
दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आते हैं भक्त
उन्होंने कहा है कि जो लोग बुजुर्ग-बीमार या किसी परेशानी के कारण जम्मू के मां वैष्णो मंदिर के दर्शन करने के लिए नहीं जा सकते, तो वह यहां माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर आ सकते हैं. माना जाता है कि जब व्यक्ति संकरी गुफा से होते हुए गुजरता है तो उसे अहंकार खत्म करके झुकना पड़ता है. व्यक्ति जब माता के सामने झुकता है तो उसे सफलता की ऊंचाई मिलती है. प्राचीन काल से ही यह गुफा विद्यमान है. यहां ऋषि- मुनि तपस्या किया करते थे. करीब 30 सालों पहले इस मंदिर को आमजन के लिए खोल दिया गया था. इस मंदिर के दर्शन करने के लिए लोग देहरादून ही नहीं दूर-दूर से यहां आते हैं.
इसे भी पढ़ें – नाराज पितरों को करना है शांत, तो इस मंदिर में करें पूजा, चार धाम के बराबर मिलता है फल!
आप भी बनाएं प्लान
अगर आप भी माता वैष्णो मंदिर के दर्शन अपने देहरादून में ही करना चाहते हैं तो आप देहरादून मुख्य शहर से करीब 7 किलोमीटर दूरी पर कौलागढ़ में टपकेश्वर मंदिर के सामने वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर स्थित है. गुफा में प्रकृति के बीच है. यहां आप बस से जा सकते हैं.
FIRST PUBLISHED : November 7, 2024, 09:39 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















